Rain Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में कोहरे, बारिश और शीतलहर का अलर्ट... 18 जनवरी तक स्कूल बंद

Edited By Updated: 14 Jan, 2025 12:26 PM

delhincr  rain fog northindia winter  punjab news snowfall

दिल्ली-एनसीआर में आज शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों, जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का असर दिखा। हिमाचल प्रदेश और...

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में आज शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों, जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का असर दिखा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फीली हवाओं और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक देश के 20 से ज्यादा राज्यों में कोहरे, बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के कुकुमसेरी में तापमान -12.3°C और ताबो में -10.9°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गाजियाबाद में ठंड के कारण 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 से 19 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली में आगामी दिनों में हल्की बारिश और मध्यम कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 9°C रह सकता है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार सावधानी बरतने की अपील की है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!