पाकिस्तान से लंदन जाने वाली फ्लाइट "अरदास" के बाद हुई रवाना (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 14 Nov, 2022 12:22 PM

पाकिस्तान के सिख गुरुधाम ननकाना साहिब यात्रा से वापस लौटने पर अखंड कीर्तनी जत्था के नेता जसवंत सिंह रंधावा को वर्जिन अटलांटिक...

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के सिख गुरुधाम ननकाना साहिब यात्रा से वापस लौटने पर अखंड कीर्तनी जत्थे व इसके नेता जसवंत सिंह रंधावा को वर्जिन अटलांटिक उड़ान के कप्तान जसपाल सिंह ने लाहौर से लंदन जाने के लिए रवाना किया। इससे पहले उन्होंने जसवंत सिंह रंधावा को अरदास करने के लिए कहा।  जसवंत सिंह रंधावा ने विमान के सभी यात्रियों की यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना की और इसके बाद विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी। बता दें कि लंदन से बड़ी संख्या में सिख पाकिस्तान में स्थित गुरधामों के दर्शन करने आए। यहां उन्होंने विभिन्न गुरधामों का भ्रमण किया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि विमान की उड़ान दौरान सिख अरदास करने का यह नवेकला मामला है। इससे पता चलता है कि सिख धर्म को विदेशी धरती पर भी दिल से सम्मान मिल रहा है। इससे पहले ब्रिटेन में सैन्यकर्मियों के लिए 100 साल से अधिक समय बाद पहली बार सिखों की दैनिक प्रार्थना पुस्तकें 'नितनेम गुटका' जारी की गई हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस कदम को सिखों की आस्था और विश्वास को प्रत्यक्ष समर्थन के रूप में बताया।  रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में एक समारोह में यूके डिफेंस सिख नेटवर्क द्वारा प्रार्थना पुस्तकें जारी की गईं।

PunjabKesari

मेजर दलजिंदर सिंह विरदी ब्रिटिश सेना में हैं और वह नितनेम किताबों की वापसी के लिए दो साल तक प्रचार कर चुके हैं। सेना कई सालों से ईसाई धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध करा रही है और मैंने वहां सिख ग्रंथ प्रदान करने के लिए एक अवसर को देखा। नितनेम गुटका को विल्टशायर में छापा गया है और सिख धर्मग्रंथों के लिए निर्मित वाहन में सिंहासन पर रखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार सैन्य जीवन की मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रार्थना पुस्तकों को तीन भाषाओं में मुद्रित किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुस्तकों को लंदन में केंद्रीय गुरुद्वारा मंदिर के पुस्तकालय में ले जाया गया, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर 28 अक्तूबर को सैन्यकर्मियों को जारी किया गया था।

PunjabKesari


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!