Heavy Rain Alert: 13 नवंबर तक होका भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 06:10 PM

heavy rain alert heavy rains to continue till november 13 imd alert

देशभर में नवंबर की शुरुआत से ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की संभावना...

नेशनल डेस्क : देशभर में नवंबर की शुरुआत से ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की संभावना जताई है। वहीं, दक्षिण भारत में अब भी बारिश और आंधी का दौर जारी है, जिसमें तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम की हलचल बनी हुई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट जारी है। मध्य महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण हरियाणा में रात का तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। रविवार को दिल्ली का AQI 391 दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में दिल्ली में धुंध और ठंड बढ़ सकती है। हवाओं की गति 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में 12 और 13 नवंबर को भारी बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - सरकार करेगी मदद... अगर आपके पास गांव में जमीन है तो शुरू करें ये आसान बिजनेस

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम सुहाना और संतुलित बना हुआ है। बिहार में रात का तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में हल्की शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और शीतलहर का असर तेज है। लाहौल-स्पीति, मनाली, नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग जैसे हिल स्टेशनों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

इस प्रकार, देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड और शीतलहर जारी रहेगी, जबकि दक्षिण में भारी बारिश का दौर बना रहेगा। नागरिकों को सर्दी और बारिश दोनों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!