बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाएं भी चलेंगी

Edited By Radhika,Updated: 12 Jun, 2025 11:16 AM

heavy rain warning in 15 states including bihar

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में लोग जबरदस्त लू की चपेट में हैं। राजस्थान के गंगानगर में तो तापमान 48.0...

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में लोग जबरदस्त लू की चपेट में हैं। राजस्थान के गंगानगर में तो तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक दर्ज किया गया। अच्छी खबर यह है कि 14 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत में लू की स्थिति से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।

नया पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून का सक्रिय होना

इस भीषण गर्मी के बीच, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मॉनसून के सक्रिय चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर, 13 और 14 जून को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

PunjabKesari

दक्षिण और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मध्य भारत की बात करें तो, 14-16 जून के दौरान गुजरात में और 12-14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में गरज के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। यहां भी 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में बारिश

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 12-15 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान आने की संभावना है। बिहार में खास तौर पर 13 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि 12-13 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 12 से 16 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!