प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी पत्नी, दोनों को देख पति का खोला खून फिर अपने दांतों से ही...

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 11:37 AM

horrible incident in hardoi husband bites off wife s nose

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां क्षेत्र में एक बेहद ही सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपने प्रेमी से मिलने गई पत्नी का पीछा किया और जब उसने दोनों को बिस्तर पर देखा तो पति का इतना खून खोल उठा कि उसने अपनी पत्नी की नाक को दांतों...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां क्षेत्र में एक बेहद ही सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपने प्रेमी से मिलने गई पत्नी का पीछा किया और जब उसने दोनों को बिस्तर पर देखा तो पति का इतना खून खोल उठा कि उसने अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काट लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

प्रेमी के घर पहुंची पत्नी, पति ने देखा तो भड़का विवाद

पुलिस के मुताबिक यह खौफनाक घटना देवरिया गांव में हुई। 25 वर्षीय महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर गई थी। इसी दौरान उसका पति राम खिलावन भी पीछे-पीछे वहाँ पहुँच गया। पति को देखकर महिला के प्रेमी ने कथित तौर पर राम खिलावन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो जल्द ही हिंसक हो उठी।

 

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Funeral: आज होगा Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार, जानिए कब और कहां दी जाएगी उनको अंतिम विदाई

 

गुस्से में पति ने की हैवानियत

बहस के दौरान गुस्साए राम खिलावन ने तैश में आकर अपनी पत्नी की नाक को दांतों से काटकर अलग कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हरियावां पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी कटी हुई नाक के साथ हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गई। महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में राम खिलावन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर देखा। तैश में आकर उसने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी राम खिलावन को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ASP ने यह भी कहा, कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!