Rain Alert Warning: इस राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Jun, 2025 09:03 AM

imd issued heavy rain warning

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कम से कम 11 जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की गंभीर आशंका जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के निचले इलाकों में स्थिति गंभीर हो सकती है। IMD ने यह भी बताया कि झारखंड के इन जिलों के साथ-साथ...

नेशनल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कम से कम 11 जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की गंभीर आशंका जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के निचले इलाकों में स्थिति गंभीर हो सकती है। IMD ने यह भी बताया कि झारखंड के इन जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के चार जिलों में भी फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है।

पूर्वी UP में भी भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

भारतीय मौसम विभाग ने सभी क्षेत्रीय मौसम केंद्रों जैसे मुंबई IMD, भुवनेश्वर IMD, रांची IMD और अहमदाबाद IMD को नेशनल फ्लश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन भेजी है। विभाग ने ओडिशा और उससे सटे इलाकों, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा के मौसम केंद्रों को विशेष रूप से अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी राजस्थान और असम-मेघालय के जलाशयों में पानी भर गया है। IMD ने यह भी बताया है कि देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

गुजरात में जलभराव, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 2 की मौत

भारी बारिश के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में भारी बारिश से सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया है। सावरकुंडला और राजुला में नदियाँ उफान पर आ गई हैं। नवसारी, वलसाड, डांग, दमण और दादरा नगर हवेली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Emergency Landing: 30,000 फीट की ऊंचाई पर बोइंग-737 में बम की धमकी से हड़कंप, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

 

वहीं उत्तराखंड में भी मौसम का कहर देखने को मिला। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

PunjabKesari

दिल्ली में बारिश से सुधरा AQI, गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश का सकारात्मक प्रभाव दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 पर आ गया है जो एक उल्लेखनीय सुधार है। इससे पहले सबसे साफ हवा 29 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी जब AQI 76 दर्ज किया गया था।

कुल मिलाकर देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की सक्रियता ने राहत और चुनौतियाँ दोनों लाई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!