झारखंड : संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती, बोगी के अंदर 8-10 राउंड फायरिंग, महिलाओं से दुर्व्यवहार

Edited By Updated: 24 Sep, 2023 04:36 PM

jharkhand robbery in sambalpur jammu tawi express train

झारखंड में सीआईसी सेक्शन बरवाडीह - बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह - छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच भीषण डकैती हुई

नेशनल डेस्कः झारखंड में सीआईसी सेक्शन बरवाडीह - बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह - छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच भीषण डकैती हुई। डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए। घटना शनिवार देर रात की है।सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे। डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। ट्रेन लातेहार से लगभग 11बजे छुट्टी थी। ट्रेन छूटने के बाद डकैतों ने लूटपाट स्टार्ट कर दिया। एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8 से 10 फायरिंग भी की।
PunjabKesari
लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए। डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। डालटनगंज स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिला के मंत्री सह चंदवा निवासी विकास मित्तल से डकैतों ने 17000 की लूटपाट की गई और मारपीट भी की। मित्तल परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। सभी घायल यात्री का इलाज डालटनगंज स्टेशन में किया गया।
PunjabKesari
ट्रेन के डालटनगंज में रुके रहने के कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। इस संबंध में यात्रियों का बयान लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। इस डकैती की घटना के बाद यात्रियों में जहां भय का माहौल है। वहीं आक्रोश भी देखा जा रहा है। उल्लेखनीय हैकि लंबे समय बाद सीआईसी सेक्शन पर ट्रेन डकैती की घटना सामने आई है।PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!