माननीय सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया, सीएम केजरीवाल ने कहा- इस फैसले से जनतंत्र की जीत हुई

Edited By Updated: 11 May, 2023 01:24 PM

kejriwal expressed happiness over the supreme court s decision

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है। केजरीवाल का कहना है कि इस फैसले से जनतंत्र की जीत हुई है।

नेशनल डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से फैसला देते हुए कहा कि सेवाओं पर दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं। कोर्ट ने कहा कि जनता द्वारा चुनकर आई हुई सरकार के पास अधिक अधिकार होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है। केजरीवाल का कहना है कि इस फैसले से जनतंत्र की जीत हुई है। 

'जनतंत्र की जीत हुई'
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, 'दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी। जनतंत्र की जीत हुई।' सेवाओं पर अधिकार के मुद्दे पर केंद्र बनाम दिल्ली सरकार के मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने कहा कि निर्वाचित सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण जरूरी है।

उसने न्यायाधीश अशोक भूषण के 2019 के फैसले से सहमति नहीं जताई कि दिल्ली के पास सेवाओं पर कोई अधिकार नहीं है। संविधान पीठ में न्यायमूर्ति एम आर शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा भी शामिल रहे। पीठ ने कहा कि लोकतंत्र और संघीय ढांचा संविधान की मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार की विधायी और शासकीय शक्तियों से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!