किसान आंदोलन : लंदन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश,  भारतीय उच्चायोग के सामने लहराए खालिस्तानी झंडे

Edited By Updated: 07 Dec, 2020 12:31 PM

khalistani flags at a protest opposite indian high commission

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन की आग देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैल चुकी है। रविवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान  मोदी सरकार हाय-हाय के नारे और खालिस्तानी झंडा लहराते हुए दिखाई...

इंटरनेशनल डेस्क:  नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन की आग देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैल चुकी है। रविवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान  मोदी सरकार हाय-हाय के नारे और खालिस्तानी झंडा लहराते हुए दिखाई दिए। इस विरोध प्रदशर्न को रोकने के लिए  स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। 

 

लगे भारत विरोधी नारे 
लंदन में भारतीय उच्चायोग के विश्वेश नेगी ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारत विरोधी अलगाववादियों द्वारा किया गया है । यह लोग भारत में किसान विरोध प्रदर्शन के समर्थन की आड में अपने स्वयं के भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदर्शन भारत का आंतरिक मामला है और भारत सरकार प्रदर्शनकारियों से बात कर रही है। 

 

खालिस्तानी आतंकवादी भी प्रदर्शन में मौजूद 
खबरों की मानें तो भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा भी मौजूद था और भारत विरोधी नारेजबाजी कर रहा था। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर जमा होने से पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कई पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और चेताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हैं और अगर 30 से ज्यादा लोग जमा होते हैं तो गिरफ्तारी की जा सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!