इस महीने मारुति गाड़ियां खरीदने पर कर सकते हैं भारी बचत, कंपनी ने किया डिस्काउंट का ऐलान

Edited By Updated: 03 Jul, 2024 03:52 PM

maruti announced discounts on these s

मारुति सुज़ुकी इस महीने अपने लाइनअप में मौजूद कुछ गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। इन पर कई सारे लाभ जैसे नकद छूट, एक्सचेंज बोनस जैसे अन्य लाभों का फायदा उठाया जा सकता है।

ऑटो डेस्क: मारुति सुज़ुकी इस महीने अपने लाइनअप में मौजूद कुछ गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। इन पर कई सारे लाभ जैसे नकद छूट, एक्सचेंज बोनस जैसे अन्य लाभों का फायदा उठाया जा सकता है। डिटेल में जानते हैं कौन से मॉडल पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

PunjabKesari

मारुति सुजुकी जिम्नी-

जिम्नी पर इस महीने 2.5 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी स्मार्ट फाइनेंस (एमएसएसएफ) चुनने पर रेंज-टॉपिंग जिम्नी अल्फा पर 2.5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।  वहीं इसके जेटा वेरिएंट पर 2 लाख की छूट दी जा रही है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा-

ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर 3 साल की एक्सटेंडेट वारंटी और 1.03 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, डीजल कार एक्सचेंज करने पर लाभ 25,000 रुपये से बढ़कर 1.28 लाख रुपये हो जाता है। माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट इस महीने 73,100 रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध है, जबकि सीएनजी संस्करण पर 33,100 रुपये की छूट मिलती है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी बलेनो –

मारुति सुजुकी बलेनो के मैनुअल वेरिएंट पर 52,100 रुपये, ऑटोमैटिक वर्जन पर 57,100 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 42,100 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स-

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 75,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये की वेलोसिटी एडिशन एक्सेसरी किट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट क्रमशः 32,500 रुपये और 37,500 रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध हैं। वहीं  Fronx CNG पर इस महीने 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी इग्निस-

मारुति इग्निस एएमटी पर 58,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें जिसमें 40,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,100 रुपये तक की अन्य छूट शामिल है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी सियाज़-

मारुति सुजुकी सियाज़ के सभी वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है।

मारुति सुजुकी XL6-

मारुति XL6 MPV के पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट का ऐलान किया गया है। इसमें 20,000 रुपये की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस के रूप में 20,000 रुपये की छूट दी जा रही है। सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!