इस राज्य में फिर बरसने वाला है आसमान से कहर: अगले 3 घंटे अति भारी बारिश की संभावना, IMD का रेड अलर्ट जारी

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 05:37 PM

mumbai heavy rains imd nowcast red alert mumbai suburbs south mumbai

मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की चपेट में आने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के लिए ‘नाउकास्ट रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटे बेहद अहम हो सकते हैं। मौसम विभाग ने साउथ मुंबई...

नेशनल डेस्क: मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की चपेट में आने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के लिए ‘नाउकास्ट रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटे बेहद अहम हो सकते हैं। मौसम विभाग ने साउथ मुंबई समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। बीते कुछ दिनों से जहां मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी थी, अब बादल एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। नवी मुंबई में बारिश शुरू भी हो चुकी है, जिससे अलर्ट के बाद लोग ज्यादा सतर्क हो गए हैं।

रायगढ़ में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह से ही मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां भी तेज हवाओं और भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अलीबाग और मुरुड इलाके लगातार बारिश की चपेट में हैं। मुंबई-गोवा हाईवे पर कोलाड के पास जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे वहां यातायात प्रभावित हुआ है। कई वाहन जलभराव में फंस गए हैं और ट्रैफिक धीमा हो गया है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर

IMD पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर ने जानकारी दी है कि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के विभिन्न जिलों में भी बारिश तेज हो सकती है। पुणे जिले के बारामती, दौंड और इंदापुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में शामिल हैं:

  • पालघर, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, रायगढ़, नासिक, जलगांव, बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली

  • बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, अहमदनगर, धुले, जालना

प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

हिनजवाड़ी IT पार्क बना पानी का पार्क

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में शनिवार को आई तेज बारिश ने हिनजवाड़ी IT पार्क को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और दोपहिया वाहन बहते नजर आए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समय रहते नालों की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। कार्यालय से घर लौटते समय IT कर्मियों को खासा संघर्ष करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!