Loudspeaker Row: बैकफुट पर नासिक पुलिस- अजान से 15 मिनट पहले और बाद में भजन पर लगाई रोक हटाई

Edited By Updated: 29 Apr, 2022 11:37 AM

nashik removed ban on bhajans before and after 15 minutes of azaan

महाराष्ट्र के नासिक शहर के नए पुलिस आयुक्त ने अपने पूर्ववर्ती द्वारा जारी उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में ‘अजान’ से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर रोक लगाई गई थी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक शहर के नए पुलिस आयुक्त ने अपने पूर्ववर्ती द्वारा जारी उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में ‘अजान’ से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर रोक लगाई गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते नासिक के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले जयंत नाइकनवरे ने लाउडस्पीकर पर अपने पूर्ववर्ती दीपक पांडेय के आदेश को रद्द कर दिया है।

 

बता दें कि पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला या पदोन्नति की थी, जिनमें पांडेय भी शामिल थे जिन्हें विशेष महानिरीक्षक (महिला के खिलाफ अत्याचार निवारण विभाग) के पद पर तैनात किया गया था।

 

लाउडस्पीकर विवाद की पृष्ठभूमि में पांडेय ने 17 अप्रैल को दिशानिर्देश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि नासिक शहर में मस्जिदों के 100 मीटर के दायरे में ‘अजान’ से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद किसी को भी भजन या संगीत लाउडस्पीकर पर बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!