सोनम रघुवंशी ही नहीं, ये पत्नियां भी बन चुकी हैं पति के लिए काल, सामने आई लिस्ट

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 12:31 PM

not only sonam these wives have also become death for their husbands

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और साथ का प्रतीक होता है लेकिन जब इसी रिश्ते में धोखा, लालच या नाजायज मोहब्बत शामिल हो जाए तो अंजाम कभी-कभी खौफनाक हो जाता है। हाल ही में सामने आया राजा रघुवंशी मर्डर केस एक बार फिर इस बात की मिसाल बना कि कैसे एक पत्नी...

नेशनल डेस्क: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और साथ का प्रतीक होता है लेकिन जब इसी रिश्ते में धोखा, लालच या नाजायज मोहब्बत शामिल हो जाए तो अंजाम कभी-कभी खौफनाक हो जाता है। हाल ही में सामने आया राजा रघुवंशी मर्डर केस एक बार फिर इस बात की मिसाल बना कि कैसे एक पत्नी अपने ही पति के लिए काल बन जाती है। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। देश में पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां पत्नियों ने प्रेमी या लालच में अपने पतियों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का खुलासा देशभर को चौंका देने वाला था। उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने मेघालय में हनीमून के दौरान ही पति की हत्या की साजिश रची। सोनम ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवा दी और फरार हो गई। आखिरकार उसे गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ही पूरे प्लान की मास्टरमाइंड थी।

मुस्कान रस्तोगी: प्रेम में पति के शरीर के टुकड़े

3 मार्च को मुस्कान रस्तोगी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की दिल दहला देने वाली हत्या की। उसने पहले पति के दिल में चाकू मारा फिर सीने और गर्दन पर हमला किया। यही नहीं उसने पति के शरीर के चार टुकड़े कर दिए और शव को नीले ड्रम में भरकर ऊपर से कंक्रीट डाल दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो महिला ने अपने अपराध को कबूल कर लिया।

बलिया: 6 टुकड़ों में बंटा पति

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 50 साल की महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और फिर शव के छह टुकड़े किए। उसने यह अपराध अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए वो खुद ही थाने में जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची।
लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आगरा: ड्राइवर प्रेमी के लिए पति की हत्या

11 मार्च 2025 को आगरा की एक महिला ने अपने एंबुलेंस ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को ऑटो में डालकर मथुरा जिले के बाहर फेंक आई।
महिला का प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था और जब पति को शक हुआ तो उसे रास्ते से हटाने की यह साजिश रची गई।

मैनपुरी: नींद की गोली, रिंच और पेट्रोल

मैनपुरी में 17 फरवरी को साजिद नामक युवक की अधजली लाश खेतों से मिली। जांच में पता चला कि उसकी पत्नी आमना ने प्रेमी सुमित के साथ मिलकर पहले उसे नींद की गोलियां दीं, फिर सिर पर रिंच से हमला कर हत्या की और बाद में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।
इस केस ने इलाके में सनसनी फैला दी थी क्योंकि हत्या सुनियोजित और निर्ममता से की गई थी।

रामलीला मैदान का रहस्य: फ्रीजर में रखे शव के टुकड़े

साल 2022 में दिल्ली के रामलीला मैदान से लगातार इंसानी अंग मिलने लगे। जांच में पता चला कि ये शव बिहार के अंजन दास का था। हत्या उसकी पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने की थी।
अंजन, दीपक की पत्नी और बहन पर गलत नजर रखता था। इसलिए उसे नशीली दवा दी गई और फिर गला काटकर शव के 10 टुकड़े किए गए। इन्हें फ्रीजर में रखा गया और रोज रात एक-एक करके फेंका गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!