इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा होता है पेट के कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 05:51 PM

people with this blood group are at higher risk of stomach cancer

मौजूदा समय में लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी अब पहले की तुलना में ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यही वजह है कि लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं...

नेशनल डेस्क: मौजूदा समय में लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी अब पहले की तुलना में ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। यही वजह है कि लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ब्लड ग्रुप भी पेट के कैंसर (Stomach Cancer) का खतरा बढ़ा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लड ग्रुप कैसे तय होता है?

ज्यादातर लोग तभी अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानते हैं जब उन्हें ब्लड डोनेट करना होता है या किसी मेडिकल प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। दरअसल, ब्लड ग्रुप हमें माता-पिता से जेनेटिक रूप से मिलता है। दुनियाभर में चार मुख्य ब्लड ग्रुप होते हैं – A, B, AB और O। ये अक्षर ब्लड में मौजूद एंटीजन और एंटीबॉडी के कॉम्बिनेशन को दर्शाते हैं।

ब्लड ग्रुप के साथ ही पॉजिटिव (+) और नेगेटिव (–) भी जुड़ा होता है, जो बताता है कि व्यक्ति के खून में RH फैक्टर मौजूद है या नहीं।

क्या ब्लड ग्रुप से बीमारी का खतरा जुड़ा है?

जी हां, रिसर्च में सामने आया है कि ब्लड ग्रुप कुछ बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। 2019 में बीएमसी कैंसर (BMC Cancer) जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A या AB होता है, उन्हें पेट के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

स्टडी में क्या सामने आया?

इस स्टडी में बताया गया कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में:

  • A ब्लड ग्रुप वाले लोगों में पेट के कैंसर का खतरा 13% ज्यादा था।
  • AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों में यह खतरा 18% तक बढ़ जाता है।

40 से ज्यादा स्टडीज की समीक्षा करने पर भी ऐसा ही पैटर्न देखा गया। टाइप A वालों में कैंसर का खतरा औसतन 19% और टाइप AB वालों में 9% अधिक था।

पेट के कैंसर से ब्लड ग्रुप का क्या संबंध?

रिसर्च में यह बात तो साफ नहीं हुई कि सिर्फ A या AB ब्लड ग्रुप होने से ही कैंसर होता है, लेकिन यह जरूर पाया गया कि इन ब्लड ग्रुप्स में कुछ जैविक (Biological) अंतर होते हैं जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए, A ब्लड ग्रुप वाले लोगों में पेट में एसिड प्रोडक्शन की क्षमता कम हो सकती है। साथ ही, इनके इम्यून सिस्टम की कैंसर सेल्स को पहचानने और खत्म करने की क्षमता भी अलग होती है।

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी का संबंध

स्टडी में यह भी पाया गया कि A ब्लड ग्रुप वाले लोग हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक बैक्टीरिया से संक्रमित होने की आशंका रखते हैं। यह बैक्टीरिया पेट के कैंसर का एक प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि, यह खतरा उन लोगों में भी देखा गया जिनमें यह बैक्टीरिया मौजूद नहीं था।

AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अगर हेलिकोबैक्टर पाइलोरी की संक्रमण हो जाए, तो पेट के कैंसर की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।

किन लोगों में पेट के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है?

  • नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुसार, अमेरिका में यह कैंसर कम आम है, लेकिन दुनियाभर में यह पांचवां सबसे कॉमन कैंसर है।
  • एशिया, पूर्वी यूरोप और साउथ अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसके मामले ज्यादा देखे जाते हैं।
  • पुरुषों में इसकी संभावना महिलाओं की तुलना में दोगुनी होती है।
  • उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ता है, लेकिन युवाओं में भी अब इसके मामले सामने आने लगे हैं, खासकर हिस्पैनिक महिलाओं में।

किन कारणों से बढ़ता है पेट का कैंसर?

  • खराब डाइट
  • पारिवारिक इतिहास (जेनेटिक कारण)
  • मोटापा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!