PM मोदी पहुंचे जापान, 2 दिन की इस यात्रा से भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 09:21 AM

pm modi reached japan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां उनकी मुलाकात जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से होगी। इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों...

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां उनकी मुलाकात जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से होगी। इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और बड़े फायदे भी मिलने वाले हैं।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री के रूप में यह पीएम मोदी की आठवीं जापान यात्रा है। इस दौरे का मुख्य फोकस भारत और जापान के बीच 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' की प्रगति की समीक्षा करना है। दोनों देशों के नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिनमें शामिल हैं:

➤ रक्षा और सुरक्षा

➤ व्यापार और आर्थिक सहयोग

➤ प्रौद्योगिकी और नवाचार

 

 

उद्योगपतियों से भी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को बढ़ाना और प्रमुख क्षेत्रों में जापानी निवेश को भारत में आकर्षित करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। उसके बाद से उन्होंने और प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कई मौकों पर बातचीत की है। हाल ही में दोनों नेता जून 2025 में कनाडा के जी7 शिखर सम्मेलन और लाओस में 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में मिले थे।

जापान से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन के लिए रवाना होंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!