फिर कुछ बड़ा! 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी का संबोधन, जानिए कब-कब चौंकाया देश को 8 बजे

Edited By Updated: 12 May, 2025 07:06 PM

pm modi s address after  operation sindoor

आज रात फिर वही वक्त, वही मंच और पूरे देश की निगाहें टिकी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पैदा हुए भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात के बीच पीएम मोदी सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं।

नेशनल डेस्क: आज रात फिर वही वक्त, वही मंच और पूरे देश की निगाहें टिकी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पैदा हुए भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात के बीच पीएम मोदी सोमवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसे मौके जब-जब आए, तब-तब देश को मिला कोई बड़ा सरप्राइज कभी नोटबंदी, कभी लॉकडाउन तो कभी कृषि कानूनों की वापसी। प्रधानमंत्री मोदी का ‘8 बजे वाला संबोधन’ अब राष्ट्रीय राजनीति का सबसे अहम मोड़ बन गया है।

क्यों खास होता है प्रधानमंत्री मोदी का रात 8 बजे संबोधन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करना अब किसी संकेत से कम नहीं। देशवासियों को पता चल जाता है कि कोई बड़ा फैसला सामने आने वाला है। इस बार भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, जब देश और पड़ोसी मुल्क के बीच तनाव चरम पर है, तब प्रधानमंत्री का ये संबोधन महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले भी इसी वक्त पर हुए ऐलानों ने देश की दिशा और दशा बदल दी है।

कब-कब आए पीएम मोदी रात 8 बजे और देश को चौंकाया

❖ 8 नवंबर 2016 – नोटबंदी का ऐलान
देश के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक फैसला। प्रधानमंत्री मोदी ने रात 8 बजे घोषणा की कि 500 और 1000 रुपये के नोट अब अमान्य होंगे। पूरे देश में अफरातफरी मच गई।

❖ 31 दिसंबर 2016 – गरीबों को राहत पैकेज
नए साल से पहले प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से प्रभावित गरीबों, किसानों और गर्भवती महिलाओं के लिए राहत योजनाओं का ऐलान किया।

❖ 27 मार्च 2019 – ‘मिशन शक्ति’ की सफलता
भारत ने अंतरिक्ष में ए-सैट मिसाइल से सैटेलाइट गिराकर अपनी ताकत दिखाई। पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

❖ 8 अगस्त 2019 – अनुच्छेद 370 पर ऐलान
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित कर एकता और शांति की अपील की।

❖ 9 नवंबर 2019 – अयोध्या फैसले के बाद शांति की अपील
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित कर सौहार्द बनाए रखने की बात कही।

कोरोना काल में कई बड़े ऐलान इसी वक्त हुए

❖ 19 मार्च 2020 – जनता कर्फ्यू की घोषणा
कोरोना की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' की अपील की और कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद करने का तरीका बताया।

❖ 24 मार्च 2020 – पहला लॉकडाउन
देश में पहली बार 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित हुआ — रात 8 बजे के संबोधन में ही।

❖ 3 अप्रैल और 14 अप्रैल 2020 – दीप जलाने और लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा
कोरोना से लड़ने के लिए एकजुटता दिखाने की अपील और फिर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान हुआ।

❖ 12 मई 2020 – आत्मनिर्भर भारत पैकेज
प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया, जिससे MSME, मजदूरों और किसानों को राहत मिली।

❖ 7 जून 2021 – मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा
18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन देने की नीति घोषित की गई।

❖ 22 अक्टूबर 2021 – वैक्सीनेशन 100 करोड़ पार
भारत में 100 करोड़ से ज्यादा कोविड टीकाकरण पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धन्यवाद दिया।

❖ 25 दिसंबर 2021 – किशोरों के लिए वैक्सीन और प्रिकॉशन डोज़
15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन की घोषणा और हेल्थ वर्कर्स को एहतियाती डोज़ देने का ऐलान।

कृषि कानूनों की वापसी भी बनी यादगार घोषणा

❖ 19 नवंबर 2021 – तीन कृषि कानून वापस
लगातार विरोध के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक ऐलान किया कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी। यह भी रात 8 बजे हुआ एक अहम ऐलान था।

आज के संबोधन पर देश की नजरें

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशवासियों को पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, सेना की स्थिति और सरकार की रणनीति को लेकर कई सवाल हैं। ऐसे में आज रात का संबोधन न सिर्फ सूचनात्मक होगा बल्कि यह भी तय करेगा कि आने वाले दिन भारत की सुरक्षा नीति और कूटनीतिक रवैये को कैसे दिशा देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!