राष्ट्रपति मुर्मू आज से रहेंगी राजस्थान के दौरे पर... PM मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Updated: 03 Jan, 2023 05:14 AM

president murmu will be on a tour of rajasthan from today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी जहां वह राजभवन में एक संविधान उद्यान का उद्घाटन करेंगी और आदिवासी समुदायों के सदस्यों से भी मिलेंगी।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी जहां वह राजभवन में एक संविधान उद्यान का उद्घाटन करेंगी और आदिवासी समुदायों के सदस्यों से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए पारेषण (ट्रांसमिशन) प्रणाली का भी उद्घाटन करेंगी और 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगी। 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
PunjabKesari
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मंगलवार को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे, जो कोविड-19 की वजह से दो साल के अंतराल के बाद हो रही है। पिछली भारतीय विज्ञान कांग्रेस जनवरी 2020 में बेंगलुरु में आयोजित की गई थी। पांच दिवसीय 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस राष्ट्रसंत तुकोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है जो इस साल अपनी स्थापना का शताब्दी समारोह मना रहा है। 

क्या सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों के बोलने पर पाबंदी लगाई जा सकती है, SC आज सुनाएगा फैसला 
उच्चतम न्यायालय इस बारे में अपना फैसला मंगलवार को सुना सकता है कि क्या किसी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर पाबंदी लगाई जा सकती है। न्यायमूर्ति एस ए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस बारे में फैसला सुना सकती है। 

जेपी नड्डा वैशाली में भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के साथ राज्य में नई सरकार बना लिए जाने के बाद नड्डा की यह पहली बिहार यात्रा है। 

राजनाथ सिंह असम, अरुणाचल में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सीमावर्ती राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआओ) द्वारा निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘असम और अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। वह सात सीमावर्ती राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।'' 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज गाजियाबाद पहुंचेगी
उत्तर प्रदेश में मंगलवार से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद में पहुंचेगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए फरूर्खाबाद जिले से 120 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था सोमवार शाम रवाना हो गया।

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में ‘मिशन 2024' की नींव रखने उतरेगा भारत 
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के बिना नए पथ पर अग्रसर होगी जिसमें हार्दिक पंड्या टी20 टीम के पूर्णकालिक कप्तान की अपनी पारी की दमदार शुरुआत करके ‘मिशन 2024' के लिए मजबूत नींव रखने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: भारत को लेकर चीन का वही रवैया है जो यूक्रेन के साथ रूस का रहा है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि चीन भारत के साथ उसी सिद्धांत पर अमल कर रहा है जो रूस ने यूक्रेन के साथ अपनाया है क्योंकि वह (चीन) भारत की सीमाओं को बदलने की धमकी दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत-चीन सीमा विवाद का ‘एक कमजोर अर्थव्यवस्था, बिना दृष्टिकोण वाले भ्रमित राष्ट्र तथा नफरत एवं गुस्सा' से सीधा संबंध है तथा चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं।

कंझावला कांड में बड़ी खबर आई सामने, AAP का LG के घर के बाहर प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की
आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की ''लचर'' स्थिति के विरोध में सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के आवास का घेराव किया। इसके अलावा कंझावला कांड पर लोगों का गुस्सा फूटा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने कंझावला में हुई घटना को लेकर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। 

क्रिकेटर ऋषभ पंत को ICU से बाहर प्राइवेट वार्ट में किया शिफ्ट, जानें अब कैसी है हालत
क्रिकेटर ऋषभ पंत को हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन उनके पैर में दर्द बरकरार है। उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है।

  


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!