SBI करने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा सौदा! बेचेगा 25000 करोड़..., जल्दी करें चेक

Edited By Updated: 10 Jul, 2025 06:06 PM

sbi is going to do the biggest deal ever will sell 25000 crores

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक बड़ी डील की तैयारी में है। बैंक जल्द ही लगभग ₹25,000 करोड़ (करीब 2.9 अरब डॉलर) के शेयर बड़े संस्थागत निवेशकों को बेच सकता है।

नेशनल डेस्क: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक बड़ी डील की तैयारी में है। बैंक जल्द ही लगभग ₹25,000 करोड़ (करीब 2.9 अरब डॉलर) के शेयर बड़े संस्थागत निवेशकों को बेच सकता है। अगर यह डील तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती है, तो यह भारत के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) साबित हो सकती है। SBI ने शायद ही कभी इससे पहले इतनी बड़ी डील की हो, आइए जानते हैं विस्तार में...

अब तक की सबसे बड़ी शेयर बिक्री हो सकती है

जानकारी के अनुसार, यह डील अगले हफ्ते ही लॉन्च हो सकती है। अगर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गई, तो यह QIP देश में अब तक की सबसे बड़ी होगी। इससे पहले, कोल इंडिया लिमिटेड ने साल 2015 में ₹22,560 करोड़ की QIP के जरिए फंड जुटाया था, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

SBI के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मई 2025 में मंजूरी दे दी थी। हालांकि अभी योजना को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है। फिलहाल, SBI ने इस मुद्दे पर किसी आधिकारिक बयान से इनकार किया है।

बैंक की योजना क्या है?

बैंक इस फंड के जरिए अपने कर्ज देने की क्षमता (Loan Growth) को बढ़ाना चाहता है। साथ ही, इसकी मदद से बैलेंस शीट को मजबूत किया जाएगा और रिजर्व बैंक सहित अन्य नियामकों की पूंजी से जुड़ी जरूरतें पूरी की जाएंगी। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि SBI 2017 के बाद पहली बार बाजार से इक्विटी के जरिए पूंजी जुटाने जा रहा है। यानी करीब आठ साल बाद बैंक इस तरह की बड़ी डील कर रहा है।

किन कंपनियों को मिला यह बड़ा मौका?

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस QIP को मैनेज करने के लिए SBI ने छह बड़ी इनवेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। इनमें शामिल हैं:

  • सिटीग्रुप (Citigroup)
  • HSBC होल्डिंग्स की भारतीय शाखा
  • ICICI सिक्योरिटीज
  • कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग
  • मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley)
  • SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!