'पापा को इंजेक्शन लग रहा है तुम...' सो रहे पति के सीने पर बैठी पत्नी, फिर किया हमला, जिसके बाद लाश के पास बैठकर बनाए संबंध...

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 04:01 PM

shahjahanpur wife along with nephew slits husband throat

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है। भटपुरा गांव में 30 वर्षीय बलराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया तो जो सच सामने आया उसे सुनकर हर कोई दंग...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है। भटपुरा गांव में 30 वर्षीय बलराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया तो जो सच सामने आया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बलराम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने ही भांजे (प्रेमी) के साथ मिलकर की थी।

सोते समय मौत का खेल: हाथ बांधकर रेता गला

पुलिस जांच और आरोपियों के कबूलनामे के अनुसार यह हत्याकांड किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। बलराम की पत्नी पूजा का अपने सगे भांजे आदेश (22 वर्ष) के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। बलराम इस रिश्ते का विरोध करता था इसलिए पूजा ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। 29 जनवरी की रात करीब 1 बजे जब बलराम सो रहा था पूजा ने उसे प्यार का झांसा देकर उसके हाथ बांध दिए।

यह भी पढ़ें: Shocking! बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म निर्देशक के घर के बाहर फायरिंग: अज्ञात हमलावरों ने चलाईं 5 राउंड गोलियां

इसके बाद उसने आदेश और उसके साथी रामचंद्र को अंदर बुलाया। आदेश ने बलराम के पैर पकड़े और पूजा ने खुद उसके सीने पर बैठकर हंसिए (धारदार हथियार) से गला रेत दिया। जब शोर सुनकर बच्चे जाग गए तो निर्दयी मां ने यह कहकर उन्हें सुला दिया कि "पापा को सुई (इंजेक्शन) लग रही है, तुम सो जाओ।"

हत्या के बाद शर्मनाक कृत्य और गिरफ्तारी

इस मामले का सबसे विचलित करने वाला पहलू यह था कि हत्या को अंजाम देने के तुरंत बाद पूजा और आदेश ने खून से लथपथ लाश के पास ही शारीरिक संबंध बनाए। सुबह जब बलराम का भाई उसे काम पर बुलाने आया तब जाकर इस खौफनाक वारदात का पता चला।

पुलिस का 24 घंटे में खुलासा

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुरुआत में मामला लूट या रंजिश का लग रहा था लेकिन संदेह के आधार पर जब पत्नी पूजा और उसके भांजे आदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने पूजा, आदेश और उनके साथी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद कर लिया गया है। पूजा पहले भी तीन बार आदेश के साथ भाग चुकी थी लेकिन हर बार सामाजिक दबाव और पंचायत के कारण वापस आ गई थी।

तबाह हुआ परिवार, अनाथ हुए चार बच्चे

इस अवैध संबंध और कत्ल की साजिश ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। बलराम की मौत हो गई और मां अब उम्रकैद की सजा के मुहाने पर है। पीछे छूट गए हैं चार मासूम बच्चे जिनका भविष्य अब अंधकार में है। इलाके के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!