खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

Edited By Yaspal,Updated: 22 Sep, 2023 08:31 PM

sports minister anurag thakur cancels china tour

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के चीन के फैसले के विरोध में शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला किया

नेशनल डेस्कः केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के चीन के फैसले के विरोध में शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला किया। चीन द्वारा महिला खिलाड़ियों न्येमान वांगसु, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को मान्यता देने से इनकार कर दिया गया है, जो शनिवार को हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है।

खेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन का दौरा रद्द कर दिया, क्योंकि भारत ने हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश की भारतीय खिलाड़ियों को मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके खिलाफ चीन के लक्षित और जानबूझकर भेदभाव का कड़ा विरोध किया।''

चीन अरुणाचल प्रदेश पर अक्सर अपना दावा जताता रहता है। खेल मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस तथ्य को रेखांकित किया है कि हमारे निरंतर और एकसमान रुख के साथ भारत दृढ़ता से मूल वास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!