पुंछ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 26 जनवरी से पहले आतंकी ठिकाना ध्वस्त
Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jan, 2021 04:54 PM

आतंकवादी जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी को किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।
पुंछ: आतंकवादी जम्मू कश्मीर में 26 जनवरी को किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। जहां कठुआ में बीएसएफ ने आतंकियों की घुसपैंठ को लगाम देते हुये एक सुरंग का पता लगाया वहीं पुंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त करते हुये बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार सेना की आरआर , एसओजी और बीएसएफ ने मिलकर पुंछ के मंडी क्षेत्र में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। सुरक्षाबलों को हाडीगुडा गांव के जंगल में आतंकियों के ठिकाने का पता चला था। यह इलाका मंडी पुलिस स्टेशन के अधीन आता है। सुरक्षाबलों को मौके से एक एके 47 राइफल, 3 मैगजीन, 82 गोलियां, तीन चीनी पिस्तौल, पांच मैगजीन, 33 गोलियां, चार हथगोले, एक यूबीजीएल गे्रनेड और एक सेट केनवुड मिला है।

Related Story

AICC Chairperson: कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Kashmir में NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 जगहों पर Raid जारी; आतंकी नेटवर्क निशाने पर

BRICS देशों ने मिलकर लिया बड़ा संकल्प, महिलाओं, युवाओं और शिक्षा को मिलेगी नई ताकत

BRICS ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आह्वान

महिला के घर में घुसना और कपड़े उठाना अपने आप में दुष्कर्म का प्रयास नहीं -26 साल पुराने केस में...

Oracle का बड़ा झटका, हजारों नौकरियों पर मंडराया खतरा, Job जाने पर कर्मचारियों को सुबह 6 बजे मिला...

मैं न कभी दिशा सालियन से मिला, न आदित्य ठाकरे से... CBI FIR दर्ज होने के बाद सूरज पंचोली ने कही ये...

‘शोले’ की साइडकार से ICU बाइक एंबुलेंस तक: दुनिया के बड़े देशों तक पहुंचा पंजाब के इस शहर का हुनर,...

ESIC का बड़ा कदम: अब मोबाइल पर मिलेगा क्लेम स्टेटस, शाखा कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर

6 महीने में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान