अगले तीन महीने आग उगलेगा सूरज! गर्मी और हीटवेव..., जानें IMD का बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 31 Mar, 2025 08:10 PM

the sun will spew fire for the next three months

भारत में इस साल गर्मी और ज्यादा तपा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। खासतौर पर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक...

नेशनल डेस्क : भारत में इस साल गर्मी और ज्यादा तपा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। खासतौर पर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिनों तक लू चल सकती है।

किन राज्यों में चलेगी ज्यादा लू?

IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक-तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिन लू चलेगी। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच 4 से 7 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार यह संख्या 2 से 4 दिन बढ़ सकती है।

तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा

देश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में ही तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है।

बिजली की खपत बढ़ेगी

गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल गर्मियों में बिजली की खपत 9 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। पिछले साल 30 मई को बिजली की मांग 250 गीगावाट पार कर गई थी, जो अनुमान से 6.3% ज्यादा थी। जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है।

क्या करें बचाव के लिए?

  • दोपहर में बाहर जाने से बचें
  • खूब पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें
  • ज्यादा गर्मी में शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें
  • लू लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!