UP Weather: करवट लेनें वाला है यूपी का मौसम! बढ़ेगी ठंड, 7 दिनों तक हो सकती है बारिश

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 09:50 PM

up weather forecast temperature drop and smog alert

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 29 अक्टूबर को वाराणसी समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। लखनऊ और नोएडा...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में बढ़ते तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। वहीं, दिवाली के बाद भारी आतिशबाजी के चलते प्रदेश के कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जिसके कारण सुबह और शाम के समय घनी धुंध (स्मॉग) छाई रहने की संभावना है। AQI बढ़ने से सांस के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

28 अक्टूबर तक रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी यूपी में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

वाराणसी समेत दक्षिण-पूर्वी यूपी में हो सकती है बारिश
दक्षिणी अंडमान सागर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 24 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्नदाब क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 29 अक्टूबर तक वाराणसी समेत प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा का कारण बन सकता है। हालांकि, मौसम तंत्र के पूरी तरह बनने और समय नजदीक आने पर स्थितियां और स्पष्ट होंगी।

27 अक्टूबर से असर दिखाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ
लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 अक्टूबर को राज्य के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं और मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, बीएटयू (BTU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

लखनऊ से नोएडा तक छाया रहेगा स्मॉग
आईएमडी (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह लखनऊ में घना स्मॉग देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने और आसमान साफ होने की संभावना है। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो बुधवार की तुलना में 1 डिग्री कम है। नोएडा में भी मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन AQI के बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है, जिससे लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने में कठिनाई होगी। यहां भी अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!