Breaking




भारत के किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कंडोम?

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Jun, 2025 10:57 AM

which state of india has the highest condom usage

आमतौर पर लोग यौन सुख के लिए कंडोम का इस्तेमाल कम करते हैं लेकिन इसके जरिए इंफेक्शन, गंभीर बीमारियों (जैसे STI) और अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा बना रहता है। इसीलिए डॉक्टर्स भी कंडोम इस्तेमाल करके सुरक्षित यौन संबंध बनाने की सलाह देते हैं जिससे पुरुष...

नेशनल डेस्क। आमतौर पर लोग यौन सुख के लिए कंडोम का इस्तेमाल कम करते हैं लेकिन इसके जरिए इंफेक्शन, गंभीर बीमारियों (जैसे STI) और अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा बना रहता है। इसीलिए डॉक्टर्स भी कंडोम इस्तेमाल करके सुरक्षित यौन संबंध बनाने की सलाह देते हैं जिससे पुरुष शुक्राणु  महिला गर्भाशय में नहीं जा पाते हैं और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है।

कुछ महीनों पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी कर चिंता जताई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में फिजिकल रिलेशन के दौरान कंडोम के इस्तेमाल में कमी आई है। भले ही स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है लेकिन लोग शर्म की वजह से इसका इस्तेमाल करने से कतराते हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं।

कहां होता है सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल?

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल 2021-22 में किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस सर्वे में पाया गया कि भारत में सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल दादरा और नगर हवेली में किया जाता है। यहाँ के लोग कंडोम का महत्व समझते हैं और भारत के किसी भी दूसरे राज्य से ज्यादा यहाँ कंडोम खरीदे और इस्तेमाल किए जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दादरा और नगर हवेली में 10,000 कपल्स में से 993 कपल्स कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नाम आता है जहाँ 10,000 में से 978 कपल्स कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।

किन राज्यों में कितना है कंडोम का इस्तेमाल?

इस सर्वे के अनुसार विभिन्न राज्यों में कंडोम के इस्तेमाल के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं (प्रति 10,000 कपल्स):

➤ दादरा और नगर हवेली: 993 कपल्स
➤ आंध्र प्रदेश: 978 कपल्स
➤ पुडुचेरी: 960 कपल्स
➤ पंजाब: 895 कपल्स
➤ चंडीगढ़: 822 कपल्स
➤ हरियाणा: 685 कपल्स
➤ हिमाचल प्रदेश: 567 कपल्स
➤ राजस्थान: 514 कपल्स
➤ गुजरात: 430 कपल्स
➤ कर्नाटक: 307 कपल्स (इस लिस्ट में सबसे खराब प्रदर्शन)

एचआईवी के आंकड़े और कंडोम की खरीद

इस रिपोर्ट के अनुसार देश में औसतन हर साल 33.07 करोड़ लोग कंडोम खरीदते हैं जिसमें से उत्तर प्रदेश में हर साल 5.3 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं।

एचआईवी (HIV) के आंकड़ों पर गौर करें तो सरकारी आंकड़ों (2019) के अनुसार भारत में एचआईवी के मामले कुछ इस प्रकार थे:

➤ आंध्र प्रदेश: 0.69%
➤ तेलंगाना: 0.49%
➤ कर्नाटक: 0.47%
➤ दिल्ली: 0.41%
➤ महाराष्ट्र: 0.36%
➤ पुडुचेरी: 0.35%
➤ पंजाब: 0.27%
➤ दादरा और नगर हवेली: 0.23%
➤ तमिलनाडु: 0.23%

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कंडोम का इस्तेमाल न केवल अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है बल्कि यह यौन संचारित रोगों को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता और इसे अपनाने की दर बढ़ाना बेहद जरूरी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!