नई नवेली दुल्हन का खौफनाक रूप....मुंह दिखाई के पैसों से बुलाए शूटर, प्रेमी संग पति पर बरसाई गोलियां

Edited By Updated: 25 Mar, 2025 12:53 PM

woman along with her lover fired bullets on her husband

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से हत्यारिन दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की ने शादी के बाद 15 दिन अपने पति की दिलीप की हत्या कर दी। नई नवेली दुल्हन के अपने पति की हत्या को अंजाम प्रेमी के साथ मिलकर किया।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से हत्यारिन दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की ने शादी के बाद 15 दिन अपने पति की दिलीप की हत्या कर दी। नई नवेली दुल्हन के अपने पति की हत्या को अंजाम प्रेमी के साथ मिलकर किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। डिटेल में जानते हैं इस कहानी के बारे में-

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 5 मार्च को दिलीप की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी किसी दूसरे से प्यार करती थी। उसके प्रेमी का नाम अनुराग है। लड़की अनुराग से शादी करना चाहती थी। ऐसे में प्रगति ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। महिला ने 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी थी।

PunjabKesari

पुलिस ने इस घटना में खुलासा किया है कि इस हत्या की साजिश कर्ता पति ही है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया। प्रगति को मुंह दिखाई और अन्य रस्मों में जो रुपये मिले थे, उसी पैसे से उसने भाड़े के शूटरों को सुपारी दी थी। कुल दो लाख रुपये शूटर को दिए गए थे। पहले प्रगति ने अनुराग को पैसे दिए, फिर अनुराग ने शूटर को दिए। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। युवक को गोली मारी गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दिलीप के रूप में हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!