आपका राशिफल- 9 अप्रैल, 2025

Edited By Updated: 09 Apr, 2025 06:40 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से राहत रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से राहत रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। समाज के प्रति काम करने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोग किसी के भी भरोसे काम न छोड़े नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत सही रहेगी। 

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अगर किसी से पैसा उधार लिया था तो उसे आज चुका सकते हैं। कामकाज के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे जातको को कोई डील मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी बाहर वाले की बातों में आकर काम के प्रति कोई भी निर्णय न लें। घर परिवार की तरफ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बिज़नेस के काम में किसी बड़े से सहायता ले सकते हैं। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखने की ज़रुरत हैं।  

सिंह राशि वालों  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर की कही कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम के चलते तारीफ सुनने को मिल सकती है। प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। दोस्तो के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों का नई योजनाओं पर काम करने का मन बन सकता है। युवा खुद का कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। वाहन लेने का सोच रहे है तो उसके लिए माता पिता से विचार विमर्श कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं। कोई नई चीज़ सीखने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। 

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रुरत है। घर से बाहर जाने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद ज़रुर ले, कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। पैसो को सोच समझ कर ही खर्च करें। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के काम से जुड़े लोगों  का काम बढ़ सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स के काम से जुड़े लोगों को अच्छा काम मिल सकता है। मौसम में  बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम से राहत रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। पति पत्नी के रिश्ते में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!