श्री अमरनाथ यात्रा : 3000 शिव भक्तों ने किए पवित्र हिमलिंग के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Aug, 2023 07:37 AM

amarnath yatra

जम्मू (संजीव): श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग के आज 3 हजार शिवभक्तों ने दर्शन किए हैं। ऐसे में एक जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (संजीव): श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग के आज 3 हजार शिवभक्तों ने दर्शन किए हैं। ऐसे में एक जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब 4.17 लाख हो गई है। 

जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से  शुक्रवार को 33वें जत्थे में 1181 तीर्थ यात्री पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। पहलगाम के लिए 706 और बालटाल आधार शिविर के लिए 475 तीर्थ यात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किए गए। 

रवाना हुए तीर्थ यात्रियों में 897 पुरुष, 233 महिलाएं, 10 बच्चे, 35 साधु और 10 साध्वियां शामिल थीं। शाम को ये सभी तीर्थ यात्री पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों में पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!