आज का राशिफल 9 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 09 Nov, 2023 08:12 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। किसी को दिया उधार आज वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भाग्य आज आपका साथ देगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। पारिवारिक कार्यों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। आर्थिक पक्ष पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मजबूत रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को नयी नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय में रुका पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी किसी महत्वाकांक्षा को पूरा करने में परिजनों की मदद मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके सभी फैसलों में आपका साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। त्योहारों के उपलक्ष्य में कार्यक्षेत्र का माहौल हल्का रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। संतान विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपनी इच्छा आपके सामने व्यक्त कर सकती है।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आपको पदोन्नति मिलेगी, साथ ही कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। घर के बड़ों के साथ आपके संबध बेहतर होंगे। व्यापार में अपने विरोधियों पर आपका नियंत्रण बना रहेगा।
उपाय- खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे ख्याति प्राप्त होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ छोटी सी पार्टी आयोजित करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन किसी अनजान परेशानी के कारण उदास होगा। कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी मोबाइल में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिस कारण वे पढ़ाई में अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में अपनी मेहनत से सोच से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपके सभी महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जाएंगे। परिवार और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। संतान को खेलकूद में कोई उपलब्धि मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा। मौसम में बदलाव के कारण खांसी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट –www.goas.org.in 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!