Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Apr, 2023 07:49 AM
आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के बारे में। मकर राशि के जातकों के ऊपर साढ़ेसाती का आखिरी पड़ाव चल रहा है और शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
April 2023 Monthly rashifal Capricorn: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के बारे में। मकर राशि के जातकों के ऊपर साढ़ेसाती का आखिरी पड़ाव चल रहा है और शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और गुरु तीसरे भाव में हैं। सूर्य का गोचर शुभ है। गुरु का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य आगे जाकर राशि परिवर्तन करेंगे और शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। राहु, बुध और शुक्र तीनों ही चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है सिवाय शुक्र के। मंगल छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये शुभ गोचर में हैं। केतु दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य आपकी कुंडली में अष्टम भाव के स्वामी बनते हैं। अस्थमेश का ग्रहण भाव में आ जाना अच्छा नहीं है। आगे जाकर गुरु चौथे भाव में आ जाएंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Economic condition of Capricorn मकर राशि की आर्थिक स्थिति: आपकी कुंडली में आय भाव के स्वामी बनते हैं मंगल और कर्म स्थान के स्वामी बनते हैं शुक्र। शुक्र सीधी दृष्टि से अपने भाव को देख रहे हैं। शनि कर्म स्थान से पंचम में और मंगल कर्म स्थान से नौवें में गोचर कर रहे हैं। ये स्थिति अच्छी नहीं है। गुरु की दृष्टि आय स्थान के ऊपर पड़ रही है तो मनी का फ्लो बढ़िया बना रहेगा। हालांकि थोड़ी सी बाधा आ सकती है। इसके बावजूद मनी का फ्लो बना रहेगा।
Health Status of Capricorn मकर राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ को लेकर चीजें थोड़ी सी दिक्कत भरी हो सकती हैं। छठे भाव के स्वामी बुध बनते हैं। छठे भाव के ऊपर केतु की दृष्टि सही नहीं है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। अष्टम भाव का स्वामी सूर्य राहु के प्रभाव में है और 14 अप्रैल के बाद राहु सूर्य को ग्रहण भी लगाएंगे और 20 अप्रैल को ये ग्रहण लगेगा। महीने के आखिरी समय में ड्राइविंग थोड़ा संभल कर करें। दुर्घटना का योग बन रहा है।
Relationship Status of Capricorn मकर राशि के रिश्ते की स्थिति: सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। शनि का दूसरे भाव में गोचर और केतु के ऊपर दृष्टि सही नहीं है। पार्टनर के साथ तालमेल में गड़बड़ी हो सकती है। जब चंद्रमा अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि के जातक ज्यादा देर तक बातों को मन में नहीं रख सकते। सिंगल के लिए समय अच्छा रहेगा। शुक्र पंचम भाव में गोचर करना शुरू करेंगे। यहां से निश्छल प्रेम को देखते हैं। पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। 22 अप्रैल के बाद छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
