Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में गर्भगृह का निर्माण शुरू

Edited By Updated: 02 Jun, 2022 08:54 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या सहित पूरे देश के लिए बुधवार का दिन बहुत विशेष रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुत विधि-विधान से गर्भगृह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (एजैंसियां):
अयोध्या सहित पूरे देश के लिए बुधवार का दिन बहुत विशेष रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुत विधि-विधान से गर्भगृह की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मंदिर निर्माण अब दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस मंदिर का निर्माण बहुत तेज गति से होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर तैयार होगा।

सूर्य के उत्तरायण होते ही होंगे दर्शन
इस योग में आधारशिला की स्थापना से सूर्य के उत्तरायण होने पर ही पूर्ण संयोग बनेगा। मंदिर निर्माण में 16 महीने का समय लगेगा। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 14 जनवरी 2024 को इसके बाद किसी शुभ मुहूर्त में रामलला गर्भगृह में विराजेंगे। उसके बाद सभी के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

500 वर्षों का संघर्ष जीता 
इस क्षण की 500 वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी जो अब वास्तविक हुआ है। आक्रांताओं ने भारत की आस्था पर हमला किया, लेकिन अंत में भारत और सच्चाई की विजय हुई। यह आक्रांताओं के खिलाफ भारत की विजय है। यह 500 वर्षों का संघर्ष था। हर भारतीय के लिए इससे अधिक गर्व का क्षण क्या हो सकता है। 
- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

सफेद मकराना संगमरमर का चबूतरा होगा
जहां रामलला विराजेंगे उस गर्भगृह का आकार 20 गुणा 20 फुट का रखा गया है। इसमें 21 फुट का चबूतरा होगा, जो मकराना के सफेद संगमरमर से बना होगा। 

4 तरह के पत्थर लगेंगे

9 लाख घन फुट नक्काशीदार सेंडस्टोन

4.7 लाख घन फुट तराशा हुआ गुलाबी सेंडस्टोन

6.37 लाख घन फुट ग्रेनाइट पत्थर

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!