Ayodhya Shri Ram mandir news: राम मंदिर उद्घाटन की हर जानकारी सोशल मीडिया पर होगी सांझा

Edited By Updated: 20 Nov, 2023 07:49 AM

ayodhya shri ram mandir news

अयोध्या श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न माध्यम से शामिल कराने में जुटा है। इ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): अयोध्या श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न माध्यम से शामिल कराने में जुटा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और सोशल मीडिया की जानकारी रखने वालों के साथ बैठक भी की गई। बताया जाता है कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि लगभग 400 कार्यकर्ता 22 जनवरी 2024 को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी को लोगों के बीच सांझा करने की भूमिका निभाएंगे। यह सभी कार्यकर्ता संघ के स्वयंसेवक हैं।

ट्रस्ट के अनुसार विश्व हिंदू परिषद और आर.एस.एस. के सोशल मीडिया की देखरेख करने वाले युवाओं को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारी दी है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की सही और पल-पल की जानकारी फोटो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध होगी। ट्रस्ट ने संघ परिवार से जुड़े हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को चयनित किया है। 

चयनित युवाओं की कार्यशाला भी अयोध्या के आर.एस.एस. के प्रधान कार्यालय साकेत निलयम पर हुई है। यह सभी कार्यकर्ता न केवल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही उसके बाद भी मार्च 2024 तक राम मंदिर की सटीक जानकारी और फोटो राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई जानकारी को सांझा करेंगे। बैठक में उन्हें यह समझाया गया कि सोशल मीडिया पर यह सब किस प्रकार से और कैसे उपलब्ध कराया जाना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!