February planetary transits 2024- फरवरी में ग्रहों की जबरदस्त हलचल, कई राशियां को मिलेगी Good News

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jan, 2024 07:47 AM

february planetary transits

ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से साल 2024 में फरवरी की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। फरवरी महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और कई राशियों की जिंदगी में कमाल करेंगे। खुशियों का धमाल करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February planetary transits 2024- ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से साल 2024 में फरवरी की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। फरवरी महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और कई राशियों की जिंदगी में कमाल करेंगे। खुशियों का धमाल करेंगे। फरवरी महीने में ग्रहों की जबरदस्त हलचल होने से ज्योतिष की दुनिया भी प्रभावित होगी। फरवरी महीने में सूर्य और शनि एक ही राशि में गोचर करेंगे। फरवरी महीने में ही मकर राशि में तीन ग्रहों का कांबिनेशन बनेगा और यह त्रिग्रही योग जबरदस्त कमाल दिखाएगा। फरवरी महीने में ही 11 फरवरी को शनि देव कुंभ राशि में अस्त भी हो जाएंगे।

PunjabKesari February planetary transits
फरवरी में ग्रहों का पहला राशि परिवर्तन ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे। बुध ग्रह एक फरवरी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पर पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य, युवराज बुध का स्वागत करने के लिए विराजमान रहेंगे और इन दोनों ग्रहों के कांबिनेशन से बुध आदित्य योग भी बन जाएगा। जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। आप यह भी कह सकते हैं कि फरवरी महीने की शुरुआत ही बुध आदित्य योग के साथ हो रही है। बुध 20 फरवरी तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे।

5 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल को हमारे नवग्रह में सेनापति का दर्जा हासिल है।

फरवरी महीने में ग्रहों का तीसरा परिवर्तन सूर्य करेंगे। जिन्हें ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य 13 फरवरी को दोपहर 3:31 पर कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पर सूर्य पुत्र शनि देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी। इससे ज्योतिष की दुनिया में जबरदस्त हलचल होगी।

PunjabKesari February planetary transits

फरवरी महीने में ही ग्रहों का चौथा परिवर्तन शुक्र ग्रह करेंगे। वैभव, धन और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह 6 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। 20 फरवरी को बुध ग्रह दूसरी बार राशि परिवर्तन करेंगे और वह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में चले जाएंगे।

फरवरी महीने में चार महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली भी रहने वाली हैं। ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और ग्रह नक्षत्र किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं, जानें

PunjabKesari February planetary transits

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। फरवरी महीना मेष राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और कई शानदार अनुभव लेकर आ रहा है । आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मिथुन राशि की बात करें तो मिथुन राशि के कई अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और कारोबार चमकेगा।इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि वालों को शत्रुओं की चालों से बचकर रहना होगा लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों का विदेश जाकर पढ़ने का सपना अब मूर्त रूप ले सकता है। प्रमोशन का योग बनेगा और जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बन जाएगा।

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे, नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी और संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।
 
धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं।

मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग बनेगा। आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।  विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा। नए क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय आपकी फेवर में रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही इनकम के नए सोर्स भी बनते चले जाएंगे । बिजनेसमैन बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं और जीवन में प्रेम की बरसात भी होगी। आपका कॉन्फिडेंस भी लगातार बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे परंतु घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

मीन राशि वाले नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं और अविवाहित लोगों के लिए उपयुक्त साथी की तलाश भी पूरी हो जाएगी। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!