दुनिया के मेले में मौज मस्ती के आगे भी बहुत...

Edited By Jyoti,Updated: 14 Nov, 2022 11:44 AM

india international trade fair 2022

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सालों से देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाता है। वैसे तो प्रगति मैदान में कई मेले लगते हैं लेकिन इन मेलों में ट्रेड फेयर  काफी लोकप्रिय है। राजधानी में रहने वाले परिवार यहां पहुंचने के प्लानिंग करते हैं और एक साथ...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सालों से देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाता है। वैसे तो प्रगति मैदान में कई मेले लगते हैं लेकिन इन मेलों में ट्रेड फेयर  काफी लोकप्रिय है। राजधानी में रहने वाले परिवार यहां पहुंचने के प्लानिंग करते हैं और एक साथ मिलकर यहां पहुंचते हैं।

एक तरह से दुनिया का यह मेला दिनभर की पिकनिक की तरह होता है। लोग इसका खूब आनंद लेते हैं। इस मेले में लोग घरेलू चीजों  से लेकर आकर्षक परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिक वस्तुओं से लेकर साज-सज्जा के सामान खरीदते हैं। अपने मतलब की बहुत सारी चीजें लोग खरीदते हैं लेकिन इस बाजार में खरीदार और पिकनिक से आगे भी बहुत कुछ है। सही मायनों में कहा जाए तो विश्व व्यापार मेले का असली मकसद व्यापार को बढ़ावा देना है।

मेले में देश-विदेश की कंपनियां आती हैं। यह क्या काम करती हैं। उस काम से आप कैसे जुड़ सकते हैं। अपना व्यवसाय कैसे शुरू कर सकते हैं। मशीनें, कच्चा माल आदि कहां से ले सकते हैं। उत्पाद को बेचना कहां है। मुनाफा कितना होगा, इन सब की जानकारी कंपनियां देती हैं। आपके पास समय हो तो पूरी जानकारी यहां पर लगाए गए स्टाल पर उपलब्ध होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
सीधा सा मतलब है कि यह मेला आपको व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रवेश करने का रास्ता दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है कि नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि  नौकरी देने वाले बनिए। यह मेला भी इसी उद्देश्य को पूरा करता है। ऐसा नहीं है कि केवल बड़े-बड़े काम करने के लिए यह मेला मार्गदर्शन करता है। यह मेला कुटीर उद्योग से लेकर बड़ी फैक्ट्री लगाने तक की जानकारी देता है।  हस्तशिल्प का काम हो या फिर किसी अन्य तरह के उत्पाद के निर्माण  का काम। खाद्य पदार्थ का काम हो या फिर घरेलू उपयोग की वस्तुओं को बनाने की फैक्ट्री लगाने की बात। प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने  का काम हो या फिर मेटल वर्क। 

वस्त्रों का व्यवसाय हो या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का काम। हर तरह की जानकारी यहां पर उपलब्ध होती है। ऐसा नहीं है कि केवल कंपनियों के माध्यम से ही आपको जानकारी मिलती है। भारत सरकार के मंत्रालयों की तरफ से भी आपकी मदद की जाती है। स्टार्टअप के लिए सरकार क्या मदद करती है और लोन कैसे मिलता है। सरकार आॢथक रूप से किस तरह से मदद करती है। कौन-कौन से काम हैं जो आप शुरू कर सकते हैं। किस काम के लिए आपकी क्या योग्यता होनी चाहिए, यह सब सूचनाएं सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाती हैं।

सूचनाओं के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि अपना काम शुरू करने के लिए आपको क्या करना है। कहां से शुरू करना है और उसको किस तरह से आगे लेकर जाना है। तो कुल मिलाकर  ट्रेड फेयर में इस बार घूमने का मजा कुछ अलग होगा, क्योंकि कोरोना काल के बाद इस बार यह मेला पूरे उत्साह के साथ सजाया जा रहा है। फिर भी आप भी इस  बार उत्साह के साथ कुछ नया करने की सोचिए और संकल्प लेकर उसे कर डालिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!