Kedarnath Dham Yatra 2026 : केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत, इस बार नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 10:59 AM

kedarnath dham yatra 2026

Kedarnath Dham Yatra 2026 : आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर केदारनाथ के लिए हेली सेवा को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार यात्रियों...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kedarnath Dham Yatra 2026 : आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर केदारनाथ के लिए हेली सेवा को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार यात्रियों को राहत देते हुए किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर लगाए जाएंगे। इससे मौसम की सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी, जिससे उड़ानों को सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

इस वर्ष चारधाम यात्रा अप्रैल महीने से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट महाशिवरात्रि के दिन खुलेंगे। यात्रा से पहले ही यूकाडा ने हेली सेवाओं की व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं, क्योंकि केदारनाथ के लिए सबसे अधिक यात्री हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करते हैं।

पिछले साल उत्तरकाशी और केदारघाटी में हुए दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। इसे देखते हुए इस बार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और यूकाडा ने सुरक्षा नियमों को और कड़ा कर दिया है।

गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से नौ विमानन कंपनियां केदारनाथ के लिए उड़ान भरती हैं। वर्ष 2025 में इन कंपनियों के साथ हुए अनुबंध समाप्त होने के बाद अब नई निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। बीते साल यात्रा के दूसरे चरण में किराए में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन इस बार पुराने किराए ही लागू रहेंगे।

हेली सेवाओं की सुरक्षा को लेकर डीजीसीए और यूकाडा के बीच पहली बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में मंदाकिनी घाटी, बदरीनाथ और उत्तरकाशी क्षेत्र में उड़ानों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की त्वरित जानकारी के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ में एटीसी टावर स्थापित किए जाएंगे। खराब मौसम की स्थिति में उड़ानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, डीजीसीए का निर्णय है कि केदारनाथ हेली सेवा की उड़ानों में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती जारी रहेगी। साथ ही चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया (आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹12,444
फाटा से केदारनाथ: ₹8,842
सिरसी से केदारनाथ: ₹8,839

यूकाडा ने साफ किया है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हेली सेवाओं के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!