Last Sawan Somwar Upay 2026 :  सावन के तीन सोमवार रह गए अधूरे तो न हो उदास, अंतिम सावन सोमवार पर जरूर करें ये शुभ काम

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 12:59 PM

last sawan somwar upay 2026

सावन का पवित्र समापन होने की ओर है और यदि किसी कारणवश आप शुरुआती तीन सावन सोमवार का व्रत, पूजा या उपाय नहीं कर पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत है। सावन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर समाप्त हो जाएगा।

Last Sawan Somwar Upay 2026 : सावन का पवित्र समापन होने की ओर है और यदि किसी कारणवश आप शुरुआती तीन सावन सोमवार का व्रत, पूजा या उपाय नहीं कर पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत है। सावन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, जो लोग सावन के अंतिम सोमवार पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से शिव जी की पूजा करते हैं और कुछ खास उपाय करते हैं, उन्हें बाकी पूरे व्रत का फल प्राप्त होता है, क्योंकि सावन का अंतिम सोमवार भक्ति का फल पाने का महा अवसर माना जाता है।  तो आइए जानते हैं कि अंतिम सावन सोमवार  पर कौन से काम करने चाहिए, जिससे बाकी सावन सोमवार का पूरा फल प्राप्त होगा। 

अंतिम सावन सोमवार के अचूक उपाय

108 बेलपत्र और चंदन का महा-उपाय
108 अखंडित बेलपत्र लें। प्रत्येक बेलपत्र के मध्य भाग पर सफेद या पीले चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' या 'राम' लिखें। एक-एक करके ये बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। माना जाता है कि यह उपाय छूट गए सभी सोमवारों की पूजा के बराबर फल प्रदान करता है।

पंचामृत से विशेष जलाभिषेक
दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत बनाएं। 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और अंत में शुद्ध जल से स्नान कराएं। इससे गृह कलेश दूर होते हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

अक्षत और धतूरा अर्पण
भगवान शिव को 21 बिना टूटे हुए चावलऔर एक धतूरा चढ़ाएं। इससे जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनते हैं।

शमी पत्र और भस्म का प्रयोग
यदि कुंडली में शनि दोष या कार्यों में अड़चनें आ रही हैं, तो अंतिम सोमवार को भोलेनाथ को शमी के पत्ते अर्पित करें और उनके मस्तक पर भस्म लगाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!