जानिए, सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Edited By Updated: 29 Dec, 2018 05:32 PM

leo rashifal in hindi 2019

आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Leo Rashifal in hindi 2019
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम म, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि सिंह है। सिंह राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।  

PunjabKesari Leo Rashifal in hindi 2019

जनवरी
नए क्षेत्रों में धन इन्वेस्ट करने की योजना बनेगी, सोच-समझ कर पैसा लगाएंगे तो वारे-न्यारे हो जाएंगे। यत्न करने पर बाधाओं-मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी, गलतफहमियां खत्म होंगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। 

PunjabKesari Leo Rashifal in hindi 2019

फरवरी
नई योजनाओं को शुरू करने में समय न लगाएं। परिश्रम और संघर्ष के बाद धन लाभ होगा। नए कार्यक्षेत्र में धन लगाने की योजना बनेगी। आय के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। मानसिक तनाव और क्रोध करने से बचें। बुद्धिमत्ता से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी।  

PunjabKesari Leo Rashifal in hindi 2019

मार्च
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धी होगी। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। किसी नए काम को शुरू करने का प्रयास लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य ढिला, आंखों में कष्ट एवं चोटादि का भय रहेगा। श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

PunjabKesari Leo Rashifal in hindi 2019

अप्रैल
बनते कामों में विध्न पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय के साधन निर्वाह योग्य बनते रहेंगे परंतु निकट संबंधी के सहयोग से कोई बिगड़ा काम बनेगा।  लव लाइफ में पार्टनर के साथ टकराव होगा। जिससे आपके रिश्ते में खट्टास पैदा होगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।

मई
अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में उन्नति व प्रगति के मार्ग खुलेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। जिससे परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। अपनी मधुर वाणी से पार्टनर को अपना गुलाम बनाकर रख सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

जून
परिश्रम से रूका हुआ काम बनेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी। अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतित होगा। मानसिक तनाव व क्रोध की भावना अधिक रहेगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। 

जुलाई
व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुख-साधनों पर खर्च होगा परंतु महीने के आखिर में बनते कामों में विध्नों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों से मानसिक तनाव व हानि होगी। शारीरिक कष्ट एवं चोट लगने का भय रहेगा।

अगस्त
अचानक धन लाभ व उन्नति के योग हैं। शुभ कार्यों पर खर्च होंगे। पारिवारिक सहयोग से किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। कुछ व्यावसायिक व आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। किसी नए काम की योजना के होंद में आते ही ढेर सारे लाभ होंगे।

सितम्बर
व्यवसाय में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी शुभ काम पर बहुत सारा धन खर्च होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ न केवल संबंध बनेंगे बल्कि उनसे बेपनाह लाभ भी होगा।

अक्तूबर 
फिजूलखर्ची एवं भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने खर्चों पर काबू रखें। पारिवारिक मनमुटाव को नजरअंदाज न करें। किसी निकटस्थ व्यक्ति द्धारा धोखा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ढिला रहेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं। श्री दुर्गा स्तुति का पाठ करना शुभ होगा।

नवम्बर
फिजूल के खर्चों से बच कर रहें। पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर अनबन हो सकती है। बेकार के खर्चों और बहस से बचें। भाग्य में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा फायदा मिलेगा। वाणी पर काबू रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।

दिसम्बर 
धर्म-कर्म के कामों में रूझान अधिक रहेगा। यत्न करने पर बाधाओं-मुश्किलों से पार लगेंगे, भाग्य के भरोसे न बैठें। विरोधी आपके सामने ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे। यात्रा पर जाने का योग है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!