Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2026 03:11 PM

Nirjala Ekadashi 2026 Date Muhurat and Puja Samagri List: निर्जला एकादशी 2026 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की विस्तृत जानकारी। जानें, क्यों है यह व्रत सबसे कठिन और क्या है पारण का समय।
Nirjala Ekadashi 2026 Date Muhurat and Puja Samagri List: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ और सबसे कठिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन बिना जल और अन्न के उपवास रखते हैं, उन्हें वर्ष भर की सभी 24 एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है। साल 2026 में यह व्रत 25 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार का दिन और एकादशी तिथि दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इस बार बेहद शुभ संयोग बन रहा है।
Nirjala Ekadashi 2026 Auspicious Timings and Parana Time निर्जला एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त और पारण समय
पंचांग गणना के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 24 जून को शाम 6:12 बजे होगा और इसका समापन 25 जून को रात 8:09 बजे होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, व्रत 25 जून को ही रखा जाएगा।
Nirjala Ekadashi Parana (breaking the fast) time निर्जला एकादशी पारण (व्रत खोलने) का समय: 26 जून को सुबह 6:03 बजे से 8:42 बजे के बीच।

List of Puja Items for Nirjala Ekadashi निर्जला एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट
निर्जला एकादशी की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्रियों का होना अनिवार्य है, जिनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है: प्रतिमा (भगवान विष्णु अथवा श्री राम या श्री कृष्ण), वस्त्र व श्रृंगार, शुद्ध घी, चंदन की धूप, पीले रंग के पुष्प, मावे से बने मिष्ठान का भोग, पानी वाला नारियल, पंचमुखी रुद्राक्ष की माला, पूजन यंत्र, पाठ सामग्री (पंडित के अभाव में पूजा कर रहे हैं तो)
Nirjala Ekadashi Puja vidhi निर्जला एकादशी पूजा विधि
निर्जला एकादशी के दिन केले के पेड़ के समीप भगवान विष्णु का चित्रपट रखें । इसके बाद उत्तरमुखी होकर पीले रंग का आसन बिछाकर भगवान विष्णु व केले के पेड़ का विधिवत पूजन करें । शुद्ध घी का दीपक जलाएं, चंदन की धूप करें, जनेऊ अर्पित करें, पीले रंग के पुष्प चढाएं, मावे से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पीले वस्त्र में नारियल बांधकर भगवान विष्णु पर समर्पित करें। इसके बाद पंचमुखी रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का यथा संभव जाप करें।
Nirjala Ekadashi Puja Mantra निर्जला एकादशी पूजा मंत्र: ॐ नमो भगवते रासमण्डलेशाय स्वाहा॥
