Daily horoscope : ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में लाएगा हसीन मोड़

Edited By Updated: 08 Apr, 2025 06:50 AM

rashifal in hindi

मेष : आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, धार्मिक कामों में रुचि,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, धार्मिक कामों में रुचि, इरादों में मजबूती, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

वृष: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए यत्न करने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, आम हालात बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन: बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा किसी समस्या को सुलझाने के लिए उनका सहयोग बड़ा इंस्ट्रूमैंटल रहेगा, मगर धन का ठहराव कम ही होगा।

कर्क : ठेकेदारी तथा सरकारी महकमों को सप्लाई का काम करने वालों को अपने कामकाजी कामों, प्रोग्रामों में अच्छा लाभ मिलेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

सिंह: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइजर से अपना बचाव रखना चाहिए।

कन्या : आम सितारा कमजोर, इसलिए पैदा होने वाली उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों से अपने आपको बचाकर रखें।

आज का राशिफल 8 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (8th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 8 अप्रैल- दिल नहियो लगदा तेरे बिन एक पल दिल नहियो लगदा

तुला: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, मान सम्मान की प्राप्ति।

वृश्चिक: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोगों की मदद तथा सहयोग के साथ आपको किसी सरकारी समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

धनु : आम सितारा सुदृढ़, यत्न करने पर कोई बाधा-मुश्किल राह से हटेगी, आप अपने किसी प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

मकर: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में उन वस्तुओं को इस्तेमाल न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।

कुम्भ : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा।

मीन: दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!