Daily horoscope : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें राशिफल

Edited By Updated: 22 Apr, 2025 01:37 PM

rashifal in hindi

मेष : किसी अफसर के सॉफ्ट-सुपोर्टिव रुख के कारण कोई सरकारी बाधा मुश्किल राह से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : किसी अफसर के सॉफ्ट-सुपोर्टिव रुख के कारण कोई सरकारी बाधा मुश्किल राह से हट सकती है, बड़े लोग भी मेहरबान रहेंगे।

वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग बेहतर रिजल्ट देगी, इरादों में मजबूती, वैसे भी आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी रहेंगे।

मिथुन: खान-पान में बेतुकी चीजों को यूज न करें, क्योंकि सितारा पेट को अपसैट रखने वाला है, सफर भी न करें।

कर्क : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, हर मामले पर दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच-अपरोच रहेगी।

सिंह: मनोबल में टूटन के कारण आप अपनी किसी भी कोशिश को आगे बढ़ाने में नाकाम रहेंगे, मन भी परेशान सा रहेगा।

कन्या : आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा नतीजा देगी।

आज का राशिफल 22 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (22nd April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 22 अप्रैल- तू मेरी अधूरी प्यास-प्यास

तुला: प्रॉपर्टी के कामों के लिए आपकी भागदौड़ फ्रूटफुल रहेगी, शत्रु भी आपके सम्मुख ठहर न सकेंगे।

वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती- उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।

धनु : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, आमतौर पर भी आप हर फ्रंट पर प्रभावी रहेंगे।

मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुम्भ :  सितारा चूंकि नुकसान वाला है इसलिए लेन-देन के कामों में सावधानी बरतें, पेमैंट भी किसी के नीचे फंसने न दें। 

मीन: लोहा, लोहा-मशीनरी, हार्डवेयर, लोहा से निर्मित सामान का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!