Daily horoscope : सप्ताह का आरंभ इन राशियों को देगा ढेरों खुशियां

Edited By Updated: 05 May, 2025 07:25 AM

rashifal in hindi

मेष : सितारा दोपहर तक जमीनी तथा अदालती काम संवारने तथा इज्जत-मान देने वाला, मगर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : सितारा दोपहर तक जमीनी तथा अदालती काम संवारने तथा इज्जत-मान देने वाला, मगर बाद में भी हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

वृष: दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता बनी रहेगी, मगर बाद में आप जोश के साथ हर काम को अटैंड करेंगे।

मिथुन: सितारा दोपहर तक कारोबारी कामों के लिए आपकी कोशिशों का अच्छा नतीजा देने वाला, मगर बाद में भागदौड़ बढ़ेगी।

कर्क : सितारा अर्थ तथा कारोबारी दशा कंफर्टेबल रखने वाला, आमतौर पर आप हावी, प्रभावी तथा एक्टिव रहेंगे, मन सफर के लिए राजी रहेगा।

सिंह: सितारा दोपहर तक नुकसान देने तथा हर फ्रंट पर एहतियात बरतने वाला, मगर बाद में कामयाबी की राहें खुलेंगी।

कन्या : सितारा दोपहर तक कारोबारी मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ रखेगा, मगर बाद में अपने आपको झमेलों से बचा कर रखें।

लव राशिफल 5 मई-  हमको तुमसे प्यार हुआ है, जीना दुश्वार हुआ है

आज का राशिफल 5 मई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (5th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

तुला: सितारा दोपहर तक कामयाबी तथा इज्जत-मान देने तथा शत्रुओं को कमजोर रखने वाला, मगर बाद में अर्थ दशा बेहतर बनेगी।

वृश्चिक : आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, दुश्मनों की भी आपके समक्ष कोई खास पेश न चलेगी।

धनु : सितारा दोपहर तक पेट के लिए कमजोर, सफर भी टाल देना बेहतर रहेगा, मगर बाद में कामकाजी एक्टिविटी बढ़ेगी।

मकर: सितारा दोपहर तक अर्थ दशा कंफर्टेबल रखेगा, मगर बाद में आप को विपरीत हालात के साथ निपटना पड़ सकता है।

कुम्भ :  सितारा दोपहर तक कमजोर, कोई भी नया यत्न शुरू न करें, मगर बाद में हर मोर्चे पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।

मीन: सितारा दोपहर तक हर फ्रंट पर कामयाबी देगा, सोच में पॉजिटिविटी रखेगा, मगर बाद में अपने आपको प्रॉब्लम्स से बचा कर रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!