Shani Margi 2023-2024 : शनि होने वालें हैं मार्गी जानें, मिथुन राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Edited By Updated: 07 Sep, 2023 10:13 AM

आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंब

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं मिथुन के बारे में।

Effect of Shani Margi on Gemini मिथुन राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
मिथुन राशि के लिए शनि का गोचर हो रहा है नौवें भाव से। ये गोचर शुभ नहीं है। यदि आपकी कुंडली में अष्टवर्ग वहां पर शनि की पोजीशन ठीक है तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। एक राशि आती है अष्टम भाव में और एक राशि कुम्भ भाग्य स्थान में है। अष्टम और नौवें स्थान के फल शनि करेंगे। गाड़ी हमेशा धीमी चलाएं। अपने पासवर्ड हर किसी के साथ शेयर न करें, इन्हें समय-समय पर बदलते रहें। शनि ग्यारहवें भाव को देख रहे हैं। ये तरक्की का भाव होता है, यहां से आय देखी जाती है। गोचर में शनि की तीसरी दृष्टि थोड़ी समस्या पैदा कर सकती है। इसका मतलब काम थोड़ा स्लो होगा। आय आएगी जरूर लेकिन देर से। शनि की एक दृष्टि जाएगी तीसरे भाव में जब ये नौवें भाव में गोचर करेंगे। तीसरे भाव से पराक्रम देखा जाता है। हो सकता है कॉन्फिडेंस थोड़ा काम हो जाए। शनि की दृष्टि छठे भाव के ऊपर जाएगी। किसी की भी गरंटी लेने से बचें।

सेहत को लेकर अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं। नहीं तो समस्या थोड़ी बड़ी हो जाए। इसके अलावा शनि ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। शनि के दिन काले कपड़े न पहनें। इस मन्त्र का जाप करें:

शनि मंत्र: ॐ शनि शनिश्चराय नमः

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!