शुक्रनीति: इन 9 बातों को हमेशा रखें गुप्त

Edited By Updated: 25 Jan, 2018 05:47 PM

shukra neeti lesson in hindi

असुरों से गुरु शुक्राचार्य महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक उत्तम प्रकार के नीतिकार भी थे। इनके द्वारा कही गई नीतियां आज के समय में भी मानव जीवन को कई हद तक प्रभावित करती हैं।

असुरों से गुरु शुक्राचार्य महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक उत्तम प्रकार के नीतिकार भी थे। इनके द्वारा कही गई नीतियां आज के समय में भी मानव जीवन को कई हद तक प्रभावित करती हैं। उन्हीं में एक नीति में शुक्राचार्य ने ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें व्यक्ति को किसी हाल में भी किसी को बतानी नहीं चाहिए बल्कि छुपाकर रखनी चाहिए। अगर मानव जीवन से संबंधित इन बातों का किसी अन्य व्यक्ति को पता चल जाए तो उसके लिए हानिकारक साबित होता है।

श्लोक-
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।


मान
कई लोगों के अपने मान-सम्मान का दिखावा करने की आदत होती है। यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए अच्छी नहीं होती। मान-सम्मान का दिखावा करने से लोगों की नजर में उस व्यक्ति के प्रति नफरत का भाव आता है। साथ ही इस आदत की वजह से नजदीकी लोगों से दूरियां बनने के आसार बन लगते हैं।


अपमान
मनुष्य को यदि कभी अपमान का सामना करना पड़ जाए तो उसे इस बात को सभी से गुप्त ही रखना चाहिए। यह बात दूसरों को बताने से आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दूसरों को पता चलने पर वे भी अपना सम्मान करना छोड़ देंगे और आप हंसी का पात्र भी बन सकते हैं।


मंत्र
कई लोग भगवान की कृपा पाने के लिए रोज उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में आप जिन मंत्रों का जप करते हैं, ये बात किसी को भी नहीं बताना चाहिए। कहा जाता है जो मनुष्य अपनी पूजा-पाठ और मंत्र को गुप्त रखता है, उसे ही अपने पुण्य कर्मों का फल मिलता है।


धन
पैसों से जीवन में कई सुख-सुविधाएं पाई जा सकती हैं, लेकिन कई बार यही पैसा आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। अपके धन की जानकारी जितने कम लोगों को हो, उतना ही अच्छा माना जाता है। वरना कई लोग अपके धन के लालच में आपसे जान-पहचान बढ़ाकर बाद में आपकों नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।


आयु
हमेशा से कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी आयु हर किसी के सामने नहीं बतानी चाहिए। आयु को जितना गुप्त रखा जाए, उतना ही अच्छा माना जाता है। आपकी आयु को पता चलने पर आपके विरोधी इस बात का प्रयोग समय आने पर आपके खिलाफ भी कर सकते हैं।


गृह के दोष
कई लोग गृहों के दोषों से पीड़ित होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने गृह संबंधी दोषों का वर्णन किसी से भी करना आपके लिए नई मुसीबतों का कारण बन सकता है। गृह शांति के लिए किए जा रहे उपायों का वर्णन यदि किसी से कर दिया जाए तो फिर उसका कोई फल नहीं मिलता है।


औषध
औषध का अर्थ होता है डॉक्टर। चिकित्सक या डॉक्टर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो आपके बारे में कई निजी बातें भी जानता है। ऐसे में आपके दुश्मन या आपसे जलने वाले लोग चिकित्सक की मदद से आपके लिए परेशानी या समाज में शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, बेहतर यही होगा कि आपके औषध या चिकित्सक की जानकारी सभी लोगों से गुप्त रखी जाए।


मैथुन यानि कामक्रिया
कामक्रिया पति और पत्नी के बीच की अत्यंत गुप्त बातों में से एक होती है। इस बात को जितना गुप्त रखा जाए, उतना अच्छा होता है। पति-पत्नी की निजी बातें किसी तीसरे मनुष्य को पता चलना, उसके लिए परेशानी और कई बार शर्म का भी कारण बन सकती है।


दान
दान एक ऐसा पुण्य कर्म है, जिसे गुप्त रखने पर ही उसका फल मिलता है। जो मनुष्य दूसरों की तारीफ पाने के लिए या लोगों के बीच अपनी महानता दिखाने के लिए अपने किए गए दान का दिखावा करता हैं, उसके किए गए सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!