Tarot Card Rashifal (28th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jul, 2023 07:06 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अपने मन की बात कहेंगे। व्यापार में आपकी मेहनत ही हथियार का काम करेगी। मित्रों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अपने मन की बात कहेंगे। व्यापार में आपकी मेहनत ही हथियार का काम करेगी। मित्रों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स को थोड़ी और मेहनत करनी होगी। ज्यादा फोन चलना आंखों को प्रभावित कर सकता है।

वृष- आज सोशल मीडिया से जुड़ा काम फायदा दिला सकता है। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग झूठ न बोलें, उन पर ही भारी पड़ेगा। जीवनसाथी के मन की बात जानकर खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स के बीच पढ़ाई को लेकर जज्बा बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से थोड़ा परेशान रहेंगे। निवेश करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। युवा अपने दुश्मनों से सावधानी बरतें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत को सही करने के लिए डाइट प्लान जरूर फॉलो करें।

कर्क- आज व्यापार करते समय अपने आदर्शों को न भूलें। ऑनलाइन जॉब करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है। युवा वर्ग अपना रूटीन बदलने के बारे में विचार करें। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे। जंक फूड का सेवन करने से बचें।

सिंह- आज दादा और नाना के द्वारा दी गई सीख आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कार्यस्थल में रूटीन कामों में सफलता मिलने की सम्भावना है। चारों तरफ से धन लाभ होने की संभावना है। नींद न पूरी होने की वजह से बेचैन रहेंगे।

कन्या- आज व्यापार में आलस्य के कारण काम को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे। वर्क प्लेस का माहौल बहुत बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। परीक्षार्थी छात्र अपनी परीक्षा को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला- आज कुछ अनसुलझे सवालों को सुलझाने में लगे रहेंगे। व्यापार में लेन-देन के मामलें में बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल बनाएंगे तो ज्यादा सही रहेगा। जोखिम भरा काम करने से बचें, खुद के दिमाग से चलें।

वृश्चिक- आज कानूनी मामले को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में दूसरे सहकर्मी के साथ जीतने का भरपूर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। व्यापार में समझौते के साथ मसलों का हल निकाल लेंगे। परिजनों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

धनु- आज ऑफिस में अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज न करें। कारोबार करने वालों की कार्यगति अच्छी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से ज्यादा बढ़िया हो जाएंगे। युवा वर्ग नीति-नियमों को नजरअंदाज न करें। सेहत भी सही रहेगी।

मकर- आज करियर और कारोबार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। युवा वर्ग समय के साथ तालमेल बनाए रखे। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बिना वजह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

कुम्भ- आज वाणी में मधुरता बनाए रखें नहीं तो काम खराब हो सकता है। कागजी कार्रवाई किसी की देख-रेख में ही करें। कार्यक्षेत्र में एक भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। छात्र अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें, आज की गलती भविष्य खराब करेगी।

मीन- आज भावुकता से किया गया काम परेशानी में डाल सकता है। सुविधा-संसाधनों से जुड़ी चीजों में खर्चा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। युवा वर्ग करियर को लेकर लापरवाही न दिखाएं।  

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!