आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 01 Jul, 2023 08:25 AM

today s birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं।  मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रखरखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है। परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari   Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यावसायिक और निजी स्तर दोनों पर समान रूप से सक्रिय रहेगा। इस साल आप निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे जिसके कारण काम थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लालच में आकर कोई गलत काम न करें। थोड़े से लालच के चक्कर में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय व्यापार के नजरिए से आपके लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने का समय कामकाज की अधिकता लेकर आएगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले फल वाला रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं परंतु अपने उतावलेपन पर काबू रखें। 

PunjabKesari   Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने में गाड़ी चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। नया पद नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। जून के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

PunjabKesari   Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। तुलसी के पौधे को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!