Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2022 07:27 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 नवम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 नवम्बर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। ये लोग हर परिस्थिति को अलग नजरिए से देखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक परंपराओं को नहीं मानते। ये लोग लगातार समाज और परिवार में चली आ रही पुरानी मान्यताओं को बदलने के लिए तैयार रहते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार लोगों की असहमति का सामना करना पड़ता है और विद्रोही तथा क्रांतिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों की तर्क- वितर्क की शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग हर बात की तह तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के सरकारी कार्यों में अड़चनें आती रहती हैं। कार्यक्षेत्र हो या जीवन में अन्य कोई स्थान, इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ कम ही सहमति होती है। मूलांक 4 वाले जातक जीवन में कभी किसी की बातों को सोच कर दुखी नहीं होते। ये लोग लगातार आने वाले समय को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष के आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह साल अहम रहेगा। कुछ विद्यार्थी विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने का भी मन बना सकते हैं। नवंबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने का समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। अकस्मात आपको अपने सभी रुके हुए काम बनते नजर आएंगे। फरवरी के महीने में कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए समय बीतेगा। अप्रैल के महीने में समय आपके अनुकूल है। यात्रा लाभदायक रहेगी। अकस्मात धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। कुछ सरकारी कामों को गति मिलेगी। मई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। दोस्तों से उचित सलाह प्राप्त होने के योग बनते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जुलाई के महीने में पिता के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अगस्त के महीने में आपका मन पढ़ाई में लगेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई अपशब्द न कहें। सितंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। घर के बड़ों की बातों का अनुसरण करें। अक्टूबर के महीने में कुछ अकस्मात परिवर्तन हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य में भागीदार न बनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
