Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jan, 2023 04:50 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता के गुण विद्यमान होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में अच्छे प्रतिनिधित्व की शक्ति होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सत्ता और अधिकार से बहुत प्रेम होता है। ये लोग जीवन के हर स्तर पर स्वतः ही अधिकार और निर्णायक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं। बहुत बार मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान की भावना का शिकार होते हुए देखा गया है। जिसके कारण बाद में पछताना पड़ता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग दूसरों के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों में स्थिति के अनुसार अच्छा निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक बेहतर दिशा निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्रोत बन कर उनसे कार्य करवाने की अद्भुत कला होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस वर्ष अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अभिमान में आकर किसी को अपशब्द न कहें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। फरवरी के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई चीज जिसे आप रख कर भूल गए थे, वह दोबारा मिल सकती है। मार्च के महीने का समय काम और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। घर में बड़ों के साथ आपके संबंध घनिष्ठ होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लोग आपको गलत रास्ते पर भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए जातक इस समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। यात्राओं के लिए जुलाई का समय अच्छा है। ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण आपसे काम देरी से होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सितंबर के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में मां के साथ संबंध मधुर होंगे। दिसंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। एक नारियल जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
