Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Mar, 2024 07:31 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 31 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग को कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 31 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक तेज दिमाग को कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग हर समय कुछ न कुछ अलग करने के बारे में सोचते रहते हैं। इन लोगों को पुरानी सोच पर चलना मंजूर नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातक परिवर्तन को पसंद करते हैं। ये लोग पुरानी रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं। मूलांक 4 वाले जातक गैर परंपरावादी होते हैं। इन्हें परिवार और समाज में चली आ रही पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में विश्वास नहीं होता और लगातार उन्हें बदलना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर बात के लिए तर्क-वितर्क की शक्ति को इस्तेमाल करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हर बात के पीछे के कारण को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 4 वाले जातक रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को घूमना फिरना और मौज-मस्ती करना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी भी बात के ऊपर सहजता से गंभीर नहीं होते। मूलांक 4 वाले जातक अक्सर हर कार्य को करने के लिए छोटे से छोटा रास्ता अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह लोग एक जगह पर टिक कर काम नहीं कर सकते। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के अवसर लेकर आएगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने में भी रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। किसी महिला सहकर्मी की सहायता से काम पूरे हो सकते हैं। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आएगा और यात्राओं से लाभ होने के संभावनाएं भी बनती हैं। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं।
उपाय: इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें। तुलसी के पौधे को जल दें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com