Trigrahi Yog: 17 नवंबर से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Nov, 2023 07:02 AM

trigrahi yog

17 नवंबर का दिन ज्योतिषीय गणना की दृष्टि से बेहद खास है। वर्षों के बाद वृश्चिक राशि में दो बेहद शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस दिन त्रिग्रही योग भी बनेगा और बुध आदित्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trigrahi Yog 2023: 17 नवंबर का दिन ज्योतिषीय गणना की दृष्टि से बेहद खास है। वर्षों के बाद वृश्चिक राशि में दो बेहद शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस दिन त्रिग्रही योग भी बनेगा और बुध आदित्य योग भी बनेगा। इन दोनों ही योग से कई रशियों की किस्मत खुल जाएगी। अब आपको यह जानने की जिज्ञासा होगी कि 17 नवंबर को आखिर ऐसा क्या होने जा रहा है कि यह दिन ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास बन गया है तो आपको बताना चाहूंगा कि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजकुमार बुध एक साथ वृश्चिक में विराजमान होंगे। इससे त्रिग्रही योग बनेगा जो बहुत ही शक्तिशाली योग होगा क्योंकि इसी दिन सूर्य भी अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश भी करेंगे। इस समय वृश्चिक राशि में बुध गोचर कर रहे हैं। 16 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल भी अपनी प्रिय राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और 17 नवंबर को जब ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक में प्रवेश करेंगे तो वहां मंगल और बुध उनका स्वागत करेंगे।

PunjabKesari Trigrahi Yog
17 नवंबर को जब यह योग बनेगा यानी त्रिग्रही योग बनेगा और बुध आदित्य योग बनेगा तो कई राशियों के लिए यह योग बहुत ही शानदार रहेंगे। सूर्य, मंगल और बुध यह तीनों ग्रह मिलकर कई राशियों की नैया पार लगा देंगे। जानें, ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं-

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है
मेष राशि के अष्टम भाव में त्रिग्रही योग बनेगा। मंगल मेष राशि के भी स्वामी हैं। सूर्य की यह उच्च राशि है। ऐसे में मंगल राशि के स्वामी का सूर्य के साथ युति बनाना इस राशि के जातकों के लिए शुभ समय लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी तो नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही पराक्रम में वृद्धि होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है
कर्क राशि के पंचम भाव में यह त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में जातकों के लिए कई तरह की सफलता मिलेगी। लाभ के द्वार खुलेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से अच्छी सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है जो सूर्य की राशि है
सिंह राशि के चतुर्थ भाव में यह त्रिग्रही योग बनेगा। कुंडली के चौथे भाव को माता और सुख-संपत्ति स्थान कहा जाता है इसलिए माता के सुख में भी वृद्धि होगी और पारिवारिक संपत्ति में भी इजाफा होगा। सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी खुशनुमा होगा। घर में अच्छा माहौल होगा। भवन संबंधी कार्य सिद्ध होंगे। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। व्यापार और नौकरी वालों को सफलता मिलेगी।

PunjabKesari Trigrahi Yog

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है
तुला राशि के धन भाव में यह त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में तुला राशि वालों की धन संबंधी समस्या समाप्त होगी। धन लाभ के साथ-साथ परिवार में समृद्धि आएगी। जातक को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कारोबार में वृद्धि होगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि मंगल की वृश्चिक राशि है
वृश्चिक राशि के लग्न में ही यह त्रिग्रही योग बनेगा, जो बहुत ही शुभ है। वृश्चिक राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में फायदा होगा। धन का लाभ होगा। जीवन में कई तरह के शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

छठी भाग्यशाली राशि शनि देव की मकर राशि है
मकर राशि के लाभ भाव में ही यह त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। ऐसे में मकर राशि वालों को लाभ ही लाभ है। आकस्मिक धन मिल सकता है। जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अन्य द्वार खुल सकते हैं। व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

सातवीं भाग्यशाली राशि मीन राशि है, जिसके नवम भाव में यह योग बनेगा और कुंडली के नवम भाव को भाग्य स्थान भी कहा जाता है यानी मीन राशि वालों के भाग्य भाव में यह त्रिग्रही बनेगा, जो अत्यंत शुभ होगा। भाग्य सहायक होगा। रुका काम बनेगा। धन लाभ होगा। हर क्षेत्र में उचित परिणाम देखने को मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344  

PunjabKesari Trigrahi Yog

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!