Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखी ये चीजें कर सकती है आपको कंगाल

Edited By Updated: 15 Mar, 2025 03:24 PM

vastu tips

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का खास पालन किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का अपना ही एक अलग महत्व है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का खास पालन किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का अपना ही एक अलग महत्व है। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। अगर इस दिशा में कुछ गलत चीजें रखी जाएं, तो यह आर्थिक नुकसान और बाधाओं का कारण बन सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

लाल या काले रंग की वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में लाल या काले रंग की चीजें नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इस रंग की चीजें उत्तर दिशा में रखने से धन हानि होने की समस्या होती है।

PunjabKesari Vastu Tips 

इलेक्ट्रॉनिक सामान
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। उत्तर दिशा में  इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

PunjabKesari Vastu Tips

कूड़ेदान
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में कूड़ा-करकट नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस दिशा में कूड़ा-कचरा रखते हैं, तो आप कुछ ही समय में कंगाल हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके इस दिशा को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें।

PunjabKesari Vastu Tips

टूटी-फूटी चीजें
उत्तर दिशा में भूलकर भी टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टूटी-फूटी चीजें रखने से पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

PunjabKesari Vastu Tips

 










 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!