Weekly Tarot Horoscope (10th-16th september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Sep, 2023 01:58 PM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आप असमंजस यानी अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में भी माहौल पूर्ण प्रतिस्पर्धा वाला रहेगा। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आप असमंजस यानी अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में भी माहौल पूर्ण प्रतिस्पर्धा वाला रहेगा। शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सप्ताह के अंत के दो दिन सकारात्मक मानसिकता बनाने में मदद करेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद सुलझेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर

वृष- इस सप्ताह लेखन, आर्ट, कल्चर से जुड़े लोगों को कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक स्थिति में चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। संपत्ति खरीदने की बात बनती नजर आ रही है। बस, सेहत को लेकर सतर्क रहें। यह भी सलाह दी जाती है कि इस राशि के जातक इस सप्ताह कोई भी हठ पूर्ण कार्य न करें, वरना मित्रों और परिजनों से मतभेद होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और कोशिश करें कि रात्रि का सफर न करें। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व

मिथुन- विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। उत्साह बना रहेगा। अच्छी खबर मिलेगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ इस सप्ताह की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने का मौका आएगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन संबंधी अनेक कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा को अधिकारी वर्ग की ओर से राहत रहेगी। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कर्क- रुका पैसा मिलने के मार्ग में आ रही बाधा भी दूर होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा लेकिन साथ ही संतान के कार्यकलापों पर नजर रखने की भी आवश्यकता है। यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला भी साबित होगा। पारिवारिक जरूरतों पर तो खर्च करेंगे ही, अचानक किसी परिजन या मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

सिंह- यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कोई कार्य पूरा नहीं होने से मन विचलित रहेगा। संपत्ति संबंधी काम अटक सकते हैं। कुछ मामलों में आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। बॉस से संबंध सुधरेंगे। सप्ताह के अंतिम दो आपको मानसिक पीड़ा से गुजरना होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

कन्या- सप्ताह के मध्य में परिजनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। लेकिन सुखद बात यह है कि कोई नया प्रोजेक्ट, अनुबंध और कार्य भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा वर्ग दोनों के लिए सप्ताह लाभदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों या संस्थाओं से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह उत्तम है। निरोगी रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व,

तुला- उच्चाधिकारियों के सहयोग से वेतन वृद्धि, पदोन्नति के चांस बन रहे हैं। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिल सकता है। इस राशि की स्त्रियों को कोई गिफ्ट मिल सकता है। अचानक किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। इस राशि वाले जातकों की सेहत में सुधार आएगा लेकिन पूर्ण स्वस्थ होने में अभी वक्त लगेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

वृश्चिक- इस सप्ताह संयम और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। साथ ही अनैतिक और बेईमानी के कार्यों से इस सप्ताह तौबा ही करें तो बेहतर होगा। नए आंतरिक संबंध, नए मित्र या बिजनेस में नए साझेदार बनाने से पहले उनकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें। खर्च की अधिकता तो रहेगी ही, साथ ही काम समय से पूरा नहीं होने के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। खानपान का भी ध्यान रखें। योग ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम

धनु- यह सप्ताह शुभ है और शुभ समाचारों से मन खुश रहेगा। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजारने का मौका आएगा। साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वह लाभदायक रहेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।  विद्यार्थियों को पूरे मन से पढ़ाई करना होगी। सेहत अच्छी रहने से काम में मन लगेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण

मकर- बिजनेस में सफलता के भरपूर योग बने हुए हैं। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अनिर्णय की स्थिति से बाहर आएं । सितारे मेहरबान हैं। फ्लैट या वाहन खरीदने के लिए वक्त अच्छा है। विदेशों में व्यवसाय करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे। धन लाभ का योग हैं। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह राहत भरा रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम

कुंभ- इस राशि की नौकरीपेशा स्त्रियों को प्रमोशन मिलेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। लेखन, कला से जुड़े जातकों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा आकस्मिक खर्च आ सकता है लेकिन पैसों का इंतजाम हो जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह कुछ ठीक नहीं है। मौसमी बीमारियों के साथ हृदय और दमा रोग से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

मीन- चाहे कार्यस्थल हो या परिवार, महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। विवाद हो सकता है लेकिन आप वाणी पर संयम रखेंगे तो विवाद टल जाएगा। सप्ताह के अंतिम दो दिन में मकान, वाहन, संपत्ति की खरीदी-बिक्री करते समय सावधान रहें, दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर लें। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह बेहतर है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!